4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Verdict: फैसले का मुस्लिमों ने किया स्वागत, बांटे लड्डू और एक-दूसरे को खिलाए, देखें वीडियो

Highlights सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या मामले पर सुनाया फैसला विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने का फैसला सुनाया गया फैसले में मुस्लिम पक्ष को अलग से पांच एकड़ जमीन देने की बात  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 Nov 2019, 12:55 PM IST

meerut

मेरठ। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना ऐतिहासिक फैसला शनिवार को सुना दिया। कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन पर रामलला का हक माना है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है, जबकि मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर जगह देने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने अयोध्या में ही मस्जिद बनाने के लिए अलग जगह जमीन देने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ka Faisla: फैसले का लेकर वेस्ट यूपी के जनपदों में अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी सुरक्षा, देखें वीडियो

राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने यह फैसला सर्वसम्मति से दिया है। इस फैसले का स्वागत मेरठ में हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने किया। फैसला आने के बाद मुस्लिमों ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि सभी को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करना चाहिए। फैसला आने के बाद मुस्लिमों ने लड्डू बांटे और एक-दूसरे को खिलाए। साथ ही उधर से गुजरने वाले लोगों को भी बांटे।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Verdict: यहां सुबह से सामान्य दिनों की तरह दौड़ रही जिंदगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

इसी बीच, कारी शफीकुर्रहमान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में दो पक्षों के मामला चलता है और एक पक्ष के हक में फैसला आता है तो दूसरे पक्ष को उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सबको कोर्ट के फैसले का स्वागत करना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश