मेरठ

DJ पर गाना बजाने को लेकर 2 गुटों में हुआ झगड़ा; बर्थडे पार्टी में ठांय-ठांय चली गोलियां

Meerut Crime News: DJ पर गाना बजाने को लेकर 2 गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान बर्थडे पार्टी में ठांय-ठांय गोलियां चल गई। मामले इतना बढ़ गया कि लाठी-चलने चलने की नौबत आ गई।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 4:31 PM IST
CG News: रायपुर स्टेशन से गोलीकांड का मुख्य आरोपी शक्ति गिरफ्तार, लव जिहाद की धारणा पर किया था हमला(photo-patrika)
CG News: रायपुर स्टेशन से गोलीकांड का मुख्य आरोपी शक्ति गिरफ्तार, लव जिहाद की धारणा पर किया था हमला(photo-patrika)

Meerut Crime: मेरठ के लालकुर्ती थाना इलाके में स्थित 22-B होटल में जमकर गोलीबारी हुई। 24 लोगों के खिलाफ इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान गोलियां चली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को मौके से अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

पार्टी में शामिल लोगों ने पी थी शराब

पूरी घटना बाउंड्री रोड स्थित पंकज जॉली के होटल की बताई जा रही है। दो अलग-अलग पार्टियां होटल में चल रही थीं। जिसमें से करीब 18 से 20 लोग मचान रेस्टोरेंट में दमनजीत सिंह की पार्टी में थे। इसके अलावा 6 लोग ट्री हाउस कैफे में अवि बजाज की पार्टी में थे। दोनों ही पार्टी में मौजूद लोगों ने शराब पी हुई थी।

लाठी-चलने चलने की नौबत

DJ पर गाना बजाने के लिए विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद दमनजीत की पार्टी में शामिल वंश अरोड़ा और अवि बजाज की पार्टी में शामिल पुनीत आहूजा के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ही पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए, साथ ही लाठी-चलने चलने की नौबत आ गई।

शांति भंग में काटा गया चालान

इसी दौरान अवैध पिस्तौल से कई राउंड पुनीत आहूजा ने फायर किए। वहीं फायरिंग दमनजीत की ओर से भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह जादौन घटनास्थल पहुंचे। कार्रवाई करते हुए उन्होंने होटल को सील कर दिया। साथ ही 18 से 20 लोगों को हिरासत में लिया। इस लोगों के खिलाफ शांति भंग में चालान काटा गया।

अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुनीत आहूजा को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में चालान काटने की कार्रवाई की गई है। देर रात विदेशी शराब होटल में बिना अनुमति के परोसी जा रही थी। इसके अलावा पुलिस होटल मालिक पंकज जॉली की भूमिका की भी जांच कर रही है। पहले भी कैंट बोर्ड की ओर से होटल पर कई बार सील की कार्रवाई की गई है।

Updated on:
13 Jul 2025, 4:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला