अहमद खान के दावों के मुताबिक, छांगुर बाबा के इशारे पर ही रब्बानी गैंग काम करता था। ये गैंग फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जमीन कब्जा और धमकी दिया करता था। मृतक गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के गुर्गों से भी इस गैंग के संपर्क रहे हैं। अहमद के मुताबिक उसके पास कुछ ऐसे फोटो सबूत हैं जो मुख्तार अंसारी और बाबा के गैंग के बीच कनेक्शन को जोड़ने का दावा करते हैं।