मेरठ

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत से पहले दो छात्रों को मारी गोली

खास बातें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र कर रहे थे मंत्री का स्वागत विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद फायरिंग दो घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर, पुलिस ने जांच शुरू की  
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 11:54 AM IST
meerut

मेरठ। यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर स्वागत करने से पहले यहां छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद यहां फायरिंग शुरू हो गई। इसमें दो छात्रों को गोली लगी है। दोनों छात्र बाहर के बताए जा रहे हैं। यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिस ने दोनों घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें एक ही हालत गंभीर बताई गई है। इस घटना के बाद परिवहन मंत्री को स्वागत के लिए विश्वविद्यालय के गेट पर रुकना था, लेकिन वह यहां नहीं रुके और अपने काफिले के साथ सीधे चले गए। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वागत से पहले छात्र गुट आमने-सामने

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रों ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के लिए स्वागत कार्यक्रम रखा था। परिवहन मंत्री केे आने से पहले छात्रों की भीड़ विश्वविद्यालय के गेट पर मौजूद थी। छात्रों की भीड़ के कारण पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। परिवहन मंत्री के आने से पहले छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। आरोप है कि आशू उर्फ आशीष और उसके साथियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। इसमें दो छात्र फलावदा के मनीष और मवाना के शानू के पैर में गोली लग गई। इस घटना के करीब 20 मिनट बाद परिवहन मंत्री का काफिला यहां पहुंचा, लेकिन यह रुकने की बजाय सीधे निकल गया।

पुलिस ने एक आरोपी पर रखा इनाम

घायल छात्रों की ओर से आशू उर्फ आशीष, कादिर, सागर चौधरी, मोंटी, दीपक पंवार व आदित्य तोमर को नामजद किया गया है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। माना जा रहा है कि गौरव और आशु काजला छात्रों के गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप