मेरठ

Weekly rashifal: जानिए इस सप्ताह किस राशि के लोग अपनी मस्ती में रहेंगे मस्त, किसको मिलेगा जीवनसाथी से तनाव, देखें वीडियो

Weekly rashifal: 4 से 10 फरवरी 2019 का साप्ताहिक राशिफल  

2 min read
Feb 04, 2019
rashifal

मेरठ। चार फरवरी से शुरू हो रहा यह नया सप्ताह किस राशि के जातकों के लिए शुभ होगा, कौन लोग अपनी मस्ती में रहेंगे और किसको मिलेगा जीवनसाथी से तनाव यह बता रहे हैं आचार्य हबीब। आचार्य हबीब के अनुसार यह सप्ताह चूंकि अमावस्या के दिन शुरू हो रहा है इसलिए कुछ राशियों के जातकों के लिए संभलकर चलने वाला रहेगा। खासकर उन राशियों के लिए जिन राशि के लोगों को पितृ पक्ष का श्राप लगा हुआ है।

मेष:- कुछ भय या किसी व्यक्ति विशेष को लेकर क्रोध रहेगा, लेकिन व्यापार में उन्नति होगी।

वृष:- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्साह भरा होगा। धन की प्राप्ति के साथ ही कार्यों में सफलता और किसी शुभ कार्य में भाग लेने के अवसर बनेंगे।

मिथुन:- मिथुन राशि वालों के लिए खासकर जो लोग शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनके लिए नए स्रोत्र के अवसर मिलेंगे। सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क:- परिवार में जीवन साथी को लेकर तनाव मिल सकता है, खासकर बीमारी को लेकर। रोजाना के कार्य से खुश रहेंगे और पूरा सप्ताह हर्ष से व्यतीत होगा।

सिंह:- कष्ट का समय है। नए कार्य की शुरूआत न करें। हानि की संभावना है।

कन्या:- कुछ नई आशा जीवन में भरेगी। इसके साथ ही पुराने मित्र या रिश्तेदार से मोह भंग हो सकता है।

तुला:- परिवार को लेकर तनाव रहेगा। भाई-रिश्तेदारों की तरफ से चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक:- अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे। साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

धनु:- इस सप्ताह कुछ नया मिलेगा। जो आपके जीवन को बदल का रख देगा।

मकर:- रोगों और कष्ट से छुटकारा मिलेगा। जीवन के प्रति मोह बढ़ेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुम्भ:- कुछ परेशानियों के साथ सप्ताह की शुरूआत होगी, लेकिन सप्ताह के मध्याह्न में जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। नौकरी में थोड़ा तनाव रहेगा।

मीन:- मुकदमा आदि चल रहा है तो उसमें तारीख बढ़वाने में ही फायदा है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। कचहरी के कार्य में खर्च के योग बन रहे हैं।

Updated on:
05 Feb 2019 02:44 am
Published on:
04 Feb 2019 04:07 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड