मेरठ

Meerut: मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट आयी कोरोना पॉजिटिव, परिवार के लोग बुखार की चपेट में

Highlights मेरठ में कोरोना पॉजिटिव से मरने वालों की संख्या पांच शनिवार की रात हुई थी केसरगंज के किराना व्यापारी की मौत रविवार को आयी रिपोर्ट, परिवार के लोगों की चल रही जांच  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2020, 2:19 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में कोरोना से अब पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें जिस पांचवें व्यक्ति की मौत हुई है, वह केसरगंज निवासी 66 साल का किराना दुकानदार था। गत शनिवार की रात मौत हो चुकी है। बता दें कि तब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। रविवार को आयी रिपोर्ट में मृतक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसी के साथ कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

वहीं मृतक के परिवार में कई लोगों को बुखार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसएन गुप्ता ने बताया कि मृतक की रिपोर्ट शाम तक नहीं आई थी। उन्होंने बताया कि मृतक जिस समय आया था समय उसको सस्पेक्टेड वार्ड में रखा गया था। जब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती, उसको कोरोना वार्ड में नहीं रखा जा सकता था।

देर रात उसकी हालत बिगड़ी और ऑक्सीजन की कमी के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस तरह के जो भी केस होते हैं, उनके शव को पहले से ही पैक करवा दिया जाता है। जिससे कि कहीं कोई संक्रमण नहीं फैले। बुजुर्ग के शव को भी संक्रमण के चलते पहले से ही पैक करवाया जा चुका था। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उनके परिवार के अन्य लोगों की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप