मेरठ

Meerut: हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, छह श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

Highlights श्रद्धालु हरिद्वार से वापस दिल्ली लौट रहे थे वाहनों को बचाने के फेर में बस खाई में गिरी मच गई चीख-पुकार, घायल अस्पताल में भर्ती      
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2020, 6:38 PM IST
meerut

मेरठ। श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रही एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। जिस समय बस पलटी उस दौरान सभी श्रद्धालु गहरी नींद में सो रहे थे। बस में सभी यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम थाना पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

बुधवार देर रात बस हरिद्वार से दिल्ली लौट रही थी। बस में दिल्ली पश्चिमी विहार मादीपुर कॉलोनी निवासी विजय, सुरेश, सोनू, सन्नी, कैलाश, रामगोपाल, हलवाई हरिओम सवार थे। बस मंगोलपुरी का नवीन कुमार चला रहा था। जब बस केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र मोदीपुरम के पास पहुंची तो उसके सामने अचानक एक टेंपो आ गया। जबकि दूसरी साइड में कार थी। दोनों वाहनों को बचाने के चक्कर में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के किनारे खाई में पलट गई।

हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। उनके पीछे आ रही दूसरी बस के यात्रियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला