मेरठ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 123वीं जयंती (Jayanti) 23 जनवरी को मनाई जा रही है। नेताजी ने देश में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ युवाओं में जिस तरह जोश भरा था, वह मेरठ (Meerut) में भी देखने को मिला था। 1939 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नेताजी मेरठ आए थे और घंटाघर क्षेत्र में टाउनहाल (Townhall) पर उन्होंने जनसभा भी की थी। उन्हें सुनने के लिए मेरठ ही नहीं आसपास के क्षेत्रों के लोग यहां पहुंचे थे।