मेरठ

आप भी पीते हैं काफी देर तक रखा हुआ दूध तो पढ़ लें ये खबर

बीमार हुए परिवार के लोग कराया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 7:08 PM IST
DEMO PIC
आप भी पीते हैं काफी देर तक रखा हुआ दूध तो पढ़ लें ये खबर

बागपत।अक्सर लाेगों गरम की जगह ठंडा दूध पीना पसंद करते है।इसके लिए वह कर्इ बार दूध आने पर उसे बिना ढ़के रख देते है।अगर आप भी एेसा करते है तो सावधान हो जाइए। इसकी वजह बागपत में एेसा ही दूध पीने से सात लोगों का अस्पताल पहुंचना है। एक ही घर के सभी मेंबरों की दूध पीने से हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुर्इ है।उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

रात को दूध पीकर सो गए थे सभी लोग अचानक हुआ यह हाल

दरअसल यह मामला बागपत के शहर कोतवाली के पुराने कस्बे में सामने आया है।जहां रात में एक ही परिवार के 7 लोगों ने रखा हुआ दूध पिया था।इसके बाद सभी लोग सो गये।इसके बाद रात करीब दाे बजे परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गर्इ।परिवार के लाेगों को उल्टी आैर चक्कर आने लगे।वहीं दो लोग बेहोशी की हालत में पड़े रहे। परिवार की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीमारों को बागपत सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।इनमें दो महिला आैर सात पुरुष शामिल है।जिनमे से साहिन ,शाहिद और खालिदा को मेरठ रेफर कर दिया गया है।जबकि सादाब और सबीला को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है।

डाॅक्टरों की जांच में यह बात आर्इ सामने

डाॅक्टरों ने जांच के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों दूध से फूड़ प्वाइजनिंग होना बताया है।इसमें कहा जा रहा है कि दूध में कुछ गिरने से ही परिवार के लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए है।वहीं परिवार के दो लोगों की हालत गंभीर बने हुए है। उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला