मेरठ

बागपत: 9वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव

शरीर पर चोट के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि नरेन्द्र की पीट-पीटकर कर हत्या की गई है।
2 min read
• •
Dec 29, 2017
student beaten death

बागपत। बड़ौत थाना इलाके के लुहारी गांव में एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव घेर में खाट पर ही पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, बड़ौत के लुहारी खामपुर गांव में रहने वाला नरेन्द्र कश्यप कक्षा नौ में पढ़ता था। रात के वक्त घर से खाना खाकर वो घेर में सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह जब वो घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग घेर में पहुंचे और देखा कि नरेन्द्र खाट पर ही सोया पड़ा है।

परिवार के लोगों ने जब उसे जगाया तो उसका शरीर अकड़ा पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार के लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। नरेन्द्र के मुंह पर चोट के कई निशान हैं और उसकी गर्दन के पास से भी खून निकल रहा है। शरीर पर चोट के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि नरेन्द्र की पीट-पीटकर कर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि आखिर नरेन्द्र की मौत कैसे हुई।

सड़क हादसे में सुरक्षा कर्मी की मौत
बडौत। बड़ौत-लुहारी मार्ग पर गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में रक्षा मंत्रालय दिल्ली में तैनात सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बावली गांव की पट्टी मोहल्ला का रहने वाला दिनेश पुत्र रणवीर आर्मी रिटायरमेंट लेने के बाद रक्षा मंत्रालय दिल्ली में सुरक्षा कर्मी की नौकरी कर रहा था। गुरुवार की सुबह वह अपनी बाइक से दिल्ली नौकरी पर जा रहा था। बताया बड़ौत लुहारी मार्ग पर बैलेंस बिगड़ने से उसकी बाइक रजवाहे में पलट गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दिया।

Published on:
29 Dec 2017 08:10 pm
Also Read
View All
Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल

‘यह सजा जितनी जल्दी एग्जीक्यूट हो, उतना अच्छा है’, पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान केस के फैसले पर बोले राजपूत

फांसी की सजा से पहले मुस्कान ने की थी बेटी से मिलने की गुजारिश, नाना-नानी के पास रह रही 7 साल की बच्ची