मेरठ

छात्रा काे चॉकलेट देते हुए शादीशुदा व्यक्ति काे भीड़ ने पकड़ा, जमकर हंगामा

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा नाई की दुकान पर काम करता है आरोपी छात्रा का आरोप काफी समय से कर रहा है परेशान
2 min read
• •
Feb 10, 2021
meerut.jpg
हंगामा करती भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. चाकलेट-डे पर छात्रा को चॉकलेट देना शादीशुदा व्यक्ति के भारी पड़ गया। एक संप्रदाय के लाेगाें और कालेज स्टाफ ने इस व्यक्ति काे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने आराेपी काे सलाखाें के पीछे भिजवा दिया।

हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि शास्त्रीनगर की रहने वाली छात्रा एनएएस डिग्री कॉलेज में पढ़ती है जबकि जाकिर कॉलोनी का रहने वाला नौशाद शादीशुदा है और नाई की दुकान पर काम करता है। बताया कि नौशाद लगातार छात्रा को परेशान कर रहा है, जो वेलेटाइन वीक पर चॉकलेट देने के बहाने कॉलेज के अंदर तक घुस आया। पदाधिकारियों ने पुलिस से नौशाद पर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।

छात्रा को चाकलेट देने कालेज गए संप्रदाय विशेष के युवक को प्रोफेसर ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हंगामा बढ़ता देख छात्रा अपना मोबाइल छोड़कर चली गई। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। कॉलेज प्रोफेसर कर कहना है कि नौशाद कैंपस के अंदर ही छात्रा को चाकलेट दे रहा था। छात्रा ने विरोध किया तो उनकी कहासुनी हो गई। इसी बीच कालेज के चीफ प्राक्टर चेकिग करते हुए वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों से पूछताछ की, उनके पास आइकार्ड नहीं थे। हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने कालेज में ही हंगामा कर दिया।

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों युवकों को थाने ले आए और उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। कालेज के चीफ प्राक्टर संजीव महाजन का कहना है कि बाहरी युवक कालेज गेट के पास बनी बिल्डिग के समीप युवती से बात कर रहे थे। कालेज टीम छात्र-छात्राओं की चेकिग कर रही थी। युवकों के पास आइकार्ड नहीं थे। बाहरी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा बुधवार को छात्रा के स्वजन को बुलाया गया है। उनसे भी बात की जाएगी।

Published on:
10 Feb 2021 06:59 pm
Also Read
View All