
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ। बाजार में नकली और असली नोटों के बीच फर्क करना आम आदमी के लिए काफी मुश्किल होता है। आम लोगों के लिए असली और नकली नोटों में अंतर के लिए अब बैंक ने बकायदा जागरूकता सप्ताह चलाया है। जिसमें असली और नकली नोटों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैंक अधिकारियों का मानना है कि इस समय सबसे अधिक नकली नोट दस,बीस और 200 के बाजार में आ रहे हैं। जिनमें पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए ही यह जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके अलावा बैंकिंग शिकायत प्रणाली के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। लीड बैंक के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) द्वारा विनियमित किसी भी संस्था के खिलाफ लोकपाल के समक्ष आप अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए लॉग ऑन कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है। जागरुकता सप्ताह के दौरान दस, बीस, पचास व दौ सौ रुपये की असली व नकली करेंसी के बीच पहचान के संबंध में भी एक पुस्तिका के माध्यम से जानकारी दी गई।
50 रुपये के असली नोट की ऐसे करें पहचानः-
50 रुपये के नोट की पहचान के लिए सामने के भाग में मूल्य वर्ग में अंक 50 के साथ आर पार मिलान, देवनागरी में मूल्य वर्ग अंक 50, मध्य में महात्मा गांधी का चित्र, आरबीआइ भारत इंडिया और 50 का सूक्ष्म अक्षर, भारत और आरबीआइ के साथ उत्कीर्ण लेख के साथ गैर धातुयी सुरक्षा धागा, दाहिनी ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिंह, महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप 50 वॉटरमार्क और संख्या पैनल जिसमें ऊपर बायीं ओर नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक लिखे होंगे। पीछे के भाग में नोट के बायीं तरफ मुद्रण वर्ष, स्लोगन सहित स्वच्छ भारत का लोगो, भाषा पैनल, रथ के साथ हंपी का चित्र, देव नागरी में मूल्य वर्ग अंक 50 रुपये। इसके अलावा बैंक नोट का आकार 66 मिमि ’ 135 मिमि होगा।
यह भी देखें: युवक को इस तरह पीटना ग्रामीणों का पड़ा महंगा
200 रुपये के नोट की ऐसे करें पहचानः-
बैंक नोट के सामने के भाग में अंक 200 के साथ आर पार मिलान, मूल्य वर्ग 200 के साथ लेटेंट चित्र, देवनागरी में 200 मूल्य वर्ग अंक, मध्य में महात्मा गांधी का चित्र, आरबीआइ भारत इंडिया और 200 के सूक्ष्म अक्षर, कलर बदलाव सहित भारत आरबीआइ के साथ विंडोड सुरक्षा धागा। नोट को तिरछा करके देखने पर धागे का रंग हरे से नीले रंग में परिवर्तित होता है। इसके अलावा महात्मा गांधी के चित्र के दायीं गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर और आरबीआइ का प्रतीक चिंह, महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप 200 वॉटरमार्क, नोट के ऊपर बायीं ओर नीचे दायीं ओर संख्या पैनलों में छोटे से बढ़ते आकार के अंक, दायी तरफ नीचे रंग परिवर्तित स्याही हरा से नीला में रुपये 200 चिन्ह के मूल्यवर्ग अंक व दायी तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह।
Published on:
10 Feb 2021 03:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
