मेरठ

बिजनेस के नाम पर उच्च शिक्षा प्राप्त युवक आंध्र प्रदेश में चलाता था जहरखुरानी गिरोह , ऐसे हुआ खुलासा

मेरठ के युवक ने आंध्रा के विजयवाड़ा में बादाम मिल्क शेक पिलाकर 20 लोगों के साथ किया गंदा काम
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 8:55 PM IST
Meerut polioce
बिजनेस के नाम पर उच्च शिक्षा प्राप्त युवक आंध्र प्रदेश में चलाता था जहरखुरानी गिरोह , ऐसे हुआ खुलासा

मेरठ. मेरठ के इस युवक की कारिस्तानी सुनकर आप भी शर्मसार हो जाएंगे। यह आंघ प्रदेश पहुंचकर अपराध करने के लिए अपना एक अलग गिरोह खड़ा कर लिया। यह युवक बदाम मिल्क शेक पिलाकर करीब 20 लोगों के साथ गंदा काम कर चुका है। इसके गिरोह में करीब 10 लोग हैं, जो आंघ्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैले हुए हैं। ये लोग अपने साथ बिस्कुट और बादाम मिल्क शेक रखते थे और मौका मिलते ही लोगों को विश्वास में लेकर उसे पिला देते थे। उसके बाद उसका सारा सामान लूटकर फरार हो जाते थे। इसका खुलासा मेरठ पहुंची आंघ्र प्रदेश की पुलिस ने की। मेरठ में जिस मोहल्ले में यह युवक रहता था, उस मोहल्ले के लोग युवक को बहुत पढा-लिखा मानते थे। युवक ने बताया हुआ था कि उसका आंघ्र के विजयवाडा में बहुत बड़ा बिजनेस चल रहा है। जबकि वह वहां पर अंतर्राज्यीय जहरखुरानी गिरोह संचालित करता था।

यह भी पढ़ें- नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 की हालत गंभीर

सपा के टिकट पर लड़ चुका पार्षद का चुनाव
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जिले की पुलिस ने मेरठ में छापा मारकर अंतर्राज्यीय जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने विजयवाड़ा में 20 लोगों को शिकार बनाने का आरोप है। विजयवाड़ा पुलिस के सब इस्पेक्टर जानकी रमैया के नेतृत्व में चार सदस्य टीम शनिवार को मेरठ पहुंची। टीम ने एसपी सिटी रणविजय सिंह को पूरे केस की जानकारी दी। संयुक्त ऑपरेशन में मोहम्मद यूनुस निवासी शाह नाथन थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मोहम्मद यूनुस जहरखुरानी गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह आंध्र प्रदेश के अनेक जनपदों में यात्रियों को नशीली बिस्कुट और बादाम मिल्क पिलाकर उन्हें बेहोश कर लूटपाट करता था। कई जगह यह गैंग सीसीटीवी की फुटेज में भी कैद हो चुका है। गौरतलब है कि पकड़ा गया यह युवक मेरठ में सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुका है।

Updated on:
7 Oct 2018, 8:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला