
ऐसा क्या हुआ प्यार के लिए दोस्त ने कर दी हत्या
पुलिस ने अबूबशहर के युवक के कत्ल का किया राज फाश
संगरिया. सीमावर्ती गांव अबूबशहर के अनिल की हत्या की गुत्थी को हरियाणा पुलिस ने सुलझा लिया। तीन हत्यारोपित सूरज निवासी चौटाला हाल गिदडखेड़ा, गांव चौटाला निवासी चिमनलाल तथा सतपाल उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि अनिल व सूरज में दोस्ती थी। दोनों एक ही युवती से प्यार कर बैठे। सूरज युवती पर इतना लट्टू हो गया कि वह दोस्ती तक भूल गया और उसे कांटा समझने लगा।
आरोपित ने अनिल को युवती से मिलने को रोका पर वह नहीं माना। प्यार के बीच दीवार बने दोस्त को हटाने के लिए योजना बनानते हुए चौटाला निवासी चिमनलाल तथा हैप्पी को साथ लिया। २ अक्तूबर की रात सूरज बाइक लेकर अनिल के घर गया। उसे बाइक पर बिठाकर अनाज मंडी लाया। जहां पहले से मौजूद आरोपितों ने शराब के नशे में धुत्त होकर डंडे के वार से अनिल को मौत के घाट उतार दिया। बाद में फरार हो गए। पुलिस ने सूरज व संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अब संदीप की भूमिका भी जांच रही है। डबवाली सदर थाना प्रभारी एसआई राजकुमार का कहना है कि हत्यारोपी तीन जनों को पकड़ा है। हत्या एक लड़की की वजह से हुई। लड़की के लिए सूरज ने दोस्त को रास्ते से हटा दिया। हत्या में कोई अन्य शामिल है या नहीं, रिमांड दौरान पता चलेगा।
Published on:
07 Oct 2018 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
