मेरठ

PAN – Aadhar linking : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने का आज ​अंतिम मौका, बिना इंटरनेट ऐसे कराए लिंक

PAN - Aadhar linking आज 31 मार्च 2022 पैन कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ने की अंतिम तिथि है। इसके बाद अगर पैन कार्ड से आधार कार्ड जोड़ते कराते हैं तो विलंब शुल्क देना होगा। आधार कार्ड को पैन कार्ड से बिना इंटरनेट के भी लिंक कराया जा सकता है। अपना पैन कार्ड को आधार कार्ड से बिना इंटरनेट के भी जोड़ सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2022, 8:34 AM IST
PAN - Aadhar linking : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने का आज ​अंतिम मौका, बिना इंटरनेट ऐसे कराए लिंक
PAN - Aadhar linking : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने का आज ​अंतिम मौका, बिना इंटरनेट ऐसे कराए लिंक

PAN - Aadhar linking पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा है तो इसको आज करा लें। आज 31 मार्च 2022 को पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि है। इसके बाद अगर पैन कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ने के लिए विलंब शुल्क देना होगा। जिसके लिए 500 रुपया अभी निर्धारित किया गया है। पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं करवाने पर पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और इससे कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक नहीं करवाने पर बैंक खाता भी अस्थायी रूप से बंद हो सकता है। ऐसा नहीं करने पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।


आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने की आज अंतिम तिथि तो है ही साथ ही देरी से लिंक कराने की भी अंतिम तिथि 30 जून 2022 निर्धारित की गई है। यानी विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ 30 जून तक आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक कराया जा सकता है। इसके बाद जुर्माना की धनराशि 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी जाएगी। जुर्माने के बाद आपका पैन कार्ड फिर चालू हो जाएगा। पैन कार्ड का इस्तेमाल बैंक खाता खोलने, अचल संपत्ति खरीदने या पहचान के प्रमाण पत्र के रूप में किया जाता है।


बिना इंटरनेट आधार से लिंक कर सकते हैं पैन
पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है। बिना इंटरनेट के भी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बाक्स में जाकर ‘यूआईडीपीएएन’ टाइप करना होगा। इसके बाद अपने आधार कार्ड का 12 अंकों का नंबर डालना होगा। इसके बाद स्पेस देकर पैन कार्ड का 10 डिजिट का नंबर डालना होगा। इसको 567678 या 56161 पर भेजना होगा। मात्र इतने से ही आधार कार्ड से पैन लिंक हो जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला