RBI Grade B recruitment 2022 आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक में किसी भी पद पर नौकरी करने का सपना हर युवक का होता है। आरबीआई की नौकरी अगर ग्रेड बी पद के लिए हो और उसमें नियुक्ति हो जाए तो इससे अच्छी नौकरी कहीं नहीं मिल सकती है। आरबीआई ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार ऑफिसर एवं असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 303 रिक्तियां हैं। जिनमें योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 है। अभ्यार्थी को इन पदों पर आवेदन करने के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर भर्ती के लिए फार्म आनलाइन भरना होगा।