मेरठ

Yes Bank के सामने आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, डिफाल्टरों के पासपोर्ट जब्त करने की मांग

Highlights नाराज आप कार्यकर्ता यस बैंक के सामने धरने पर बैठे देश के बैंक डिफाल्टरों की सूची सार्वजनिक करने की मांग सरकार पर डिफाल्टरों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया  
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 2:32 PM IST
meerut

मेरठ। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यस बैंक की शाखा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि देश के सभी बैंक लोन लेने वाले अरबपति डिफाल्टरों को चिन्हित किया जाए। बैंक डिफाल्टरों की पहचान सार्वजनिक की जाए। बैंक डिफाल्टरो का पासपोर्ट जब्त किया जाए। लोन का पैसा तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। बैंक डिफाल्टरों को भविष्य मे किसी प्रकार का कोई लोन न दिया जाए।

आप कार्यकर्ताओं की ये भी मांग है कि आम आदमी का पैसा सुरक्षित होने की गारंटी दी जाए और उनकी जरूरत अनुसार खाते से पैसा निकालने की सुविधा दी जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि पार्टी की मांगों को संज्ञान में लेकर उस पर कार्यवाही करने का केंद्र सरकार को निर्देशित करें। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ओपी संत के नेतृत्व में वैशाली कालोनी गढ़ रोड पर स्थित यस बैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया।

आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले पीएमसी और अब यस बैंक के खाता धारकों पर लगाई गई निकासी सीमा से सभी खाता धारकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह द्वारा राज्यसभा में बैंक डिफाल्टरो पर कार्यवाही न करने पर केंद्र सरकार से सवाल भी पूछा था और मांग की थी कि सभी बैंक डिफाल्टरों के और डिफाल्टर अरबपतियों के नाम सार्वजनिक किए जाए और उनके पासपोर्ट जब्त किए जाए। जिससे देश की जनता का पैसा बैंकों में तो सुरक्षित रहे, लेकिन सरकार द्वारा उचित कदम न उठाने के कारण देश का चौथा सबसे बड़ा निजी बैंक यस बैंक में लोगों का अपना ही पैसा डूब चुका है। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अंकुश चौधरी, सुशील पटेल,मतीन अंसारी,अभिषेक द्विवेदी, राजा राम यादव,फ़ारूक़ किदवई,इस्माईल सिद्दिक़ी,उमर हबीब,एस के शर्मा,जी एस राजवंशी, संजय जोशी, दीपक चौधरी, कमर खान,पदम सिंह, विनोद हिन्द, हाजी सरताज आदि शामिल रहे।

Updated on:
14 Mar 2020, 2:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला