मेरठ

7 सालों तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद ‘दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंका’! शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Cheated After 7 years Physical Relationship: 7 सालों तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शख्स ने युवती को धोखा दे दिया। जिसके बाद पीड़िता ने बड़ा कदम उठाया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Apr 14, 2026
शादी का झांसा देकर सात साल तक शोषण का आरोप। फोटो सोर्स-Ai

Cheated After 7 years Physical Relationship: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने कंकरखेड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और न्याय की मांग की।

ये भी पढ़ें

शादियों के सीजन में छाया गैस संकट; कैटरर्स और प्रशासन में खींचतान; नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलेंडर

Meerut Crime: सोशल मीडिया से हुई पहचान, रिश्ते में बदला संपर्क

पीड़िता के अनुसार, करीब 7 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया, जिस पर भरोसा कर वह उसके साथ रिश्ते में आ गई।

Meerut Hindi News: सात सालों तक शोषण का आरोप

युवती का आरोप है कि शादी के नाम पर आरोपी ने लगातार सात सालों तक उसका शोषण किया। हर बार शादी का भरोसा दिलाकर उसने संबंध बनाए और समय बीतने के साथ टालमटोल करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसने पूरी ईमानदारी से इस रिश्ते को निभाया, लेकिन आरोपी ने उसका विश्वास तोड़ दिया।

Crime News Meerut Hindi: दूसरी युवती से सगाई के बाद खुला मामला

पीड़िता के मुताबिक, 30 मार्च को आरोपी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। इस बात की जानकारी मिलने पर वह स्तब्ध रह गई और आरोपी के घर पहुंचकर इसका विरोध किया। यहीं से विवाद और बढ़ गया।

Uttar Pradesh News: परिजनों पर अभद्रता और धमकी का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह आरोपी के घर पहुंची तो वहां उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान है।

UP News: एसएसपी से न्याय की मांग, जांच के आदेश

घटना के बाद पीड़िता ने SSP अविनाश पांडे (Avinash Pandey) के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। SSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। SSP अविनाश पांडे ने कहा है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

नवजात का सिर हुआ धड़ से अलग; गर्भाशय में फंसा रह गया…. CHC में जबरन प्रसव
Also Read
View All