मेरठ

योगी सरकार ने लगाया हाजी गल्ला और इकबाल समेत 11 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट

पिछली सरकारों में कुछ नेताओं का भी संरक्षण भी उन्हें प्राप्त था, हालांकि योगी सरकार में अब कार्रवाई का दौर जारी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2021, 4:04 PM IST
yogi_adityanath.jpg
CM Yogi

मेरठ. उत्तर प्रदेश (uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा एक्शन लेते हुए चोरी की गाड़ियों के खरीद फरोख्त में शामिल हाजी गल्ला (Haji Galla) और इकबाल (Iqbal) समेत 11 बड़े कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट (Gunda Act) के तहत कार्रवाई की है। इस कबाड़ियों पर आरोप है कि ये चोरी की गाड़ियों को आसानी से खपाने का काम करते थे। इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों के चोरी पर लगाम लगना लगभग तय है।

कार्रवाई से कबाड़ियों में हड़कंप

बताया जा रहा है कि बीते 20 सालों से मेरठ के सोती गंज बाजार में चोरी के गाड़ियों को खपाने का कारोबार खुलेआम चलता था, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब ऐसे वाहन चोर गैंग पर कार्रवाई का हंटर चला दिया है। पुलिस कार्रवाई से ऐसे कबाड़ियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कारोबारियों की गिरफ्तारी के बाद कई जगह दबिश भी दी है, लेकिन अभी तक किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सभी आरोपी अपने परिवार को लेकर फरार हो गए हैं।

कभी नहीं हुई थी इतनी बड़ी कार्रवाई

चोरी की गाड़ियों को खपाने के इस कारोबार से कई कबाड़ी अरबपति बन गए है। पिछली सरकारों में कुछ नेताओं का भी संरक्षण भी उन्हें प्राप्त था, हालांकि योगी सरकार में अब कार्रवाई का दौर जारी है। बीते 20 साल में मेरठ के इस बाजार पर इतनी बड़ी कार्रवाई कभी नहीं हुई थी। वाहन चोरी और उसे खपाने के कारोबार में लिप्त एक कबाड़ी पर कुर्की और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने अब तक एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

चोरी की गाड़ियों के लिए कुख्यात है सोतीगंज

दरअसल, बीते 20 सालों से चोरी की गाड़ियों को खपाने के लिए मेरठ का सोतीगंज बाजार प्रसिद्ध है। दो दशकों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली और हरियाणा में भी जो वाहन चोरी होते थे, उन्हें मेरठ के इसी बाजार में लाकर काट दिया जाता था और उनके पार्ट को दुकानों पर खुलेआम बेचा जाता था।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई