मेरठ

बाॅलीवुड की यह अभिनेत्री अब मेरठ से नहीं मुंबर्इ से लड़ेगी चुनाव

पार्टी हार्इकमान को जतार्इ अपनी मंशा, पिछली बार मेरठ-हापुड़ सीट से थी उम्मीदवार  
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2019, 10:25 AM IST
meerut
वाॅलीवुड की यह अभिनेत्री अब मेरठ से नहीं मुंबर्इ से लड़ेगी चुनाव

मेरठ। महीने भर की राजनीतिक उथल-पुथल आैर बदलाव के बाद उम्मीदवारी को लेकर सभी पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। पहले सपा-बसपा गठबंधन आैर फिर कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा को महासचिव बनाए जाने आैर वेस्ट यूपी की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को देने से यूपी खासी उथल-पुथल मची हुर्इ है। अब एक आैर झटका मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर कांग्रेस में हो रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म अभिनेत्री व कांग्रेस नेता नगमा इस सीट से चुनाव नहीं लड़ने का मन बना चुकी हैं। नगमा के उम्मीदवारी का दावा छोड़ने की जानकारी मिलने के साथ कांग्रेस के स्थानीय पार्टी नेताआें में अच्छा खासा घमासान मचा हुआ है आैर टिकट दावेदारी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर एेसा उम्मीदवार उतारने के मूड में है, जो सपा-बसपा की गठबंधन के बावजूद भाजपा की घेराबंदी करते हुए यहां से पार्टी के लिए जीत हासिल कर सके।

मुंबर्इ से लड़ सकती हैं चुनाव

पिछले लोक सभा चुनाव में मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट से सभी को चौंकाते हुए पार्टी हार्इकमान ने नगमा को उम्मीदवार बनाया था। वह करीब 43 हजार वोट ही हासिल कर पायी थी। राजेंद्र अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए पांच लाख 32 हजार 981 वोट हासिल की थी। बसपा उम्मीदवार शाहिद अखलाक ने करीब तीन लाख वोट हासिल किए थे, जबकि शाहिद मंजूर ने दो लाख ग्यारह हजार 759 वोट प्राप्त किए थे। इस बार नगमा ने मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट की बजाय पार्टी हार्इकमान से मुंबर्इ से चुनाव लड़ने की इच्छा जतार्इ है। मेरठ हापुड़ लोक सभा सीट पर नगमा द्वारा हटने की इच्छा के बाद से स्थानीय कांग्रेस नेताआें में घमासान मच गया है। टिकट की दावेदारी को लेकर कर्इ नाम चल रहे हैं।

Updated on:
7 Feb 2019, 10:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई