Kanwad Yatra 2022 आज मेरठ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी देवेंद्र चौहान मेरठ में सुबह पहुंचककर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान दोनों आलाधिकारी कांवड़ मार्ग का भी निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। दोनों अधिकारियों के मेरठ आगमन के मददेनजर बुधवार को दिन भर अधिारियों की गाड़ियों कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था बनाने में जुटी रही। आलाधिकारियों के आने से पहले कांवड मार्ग पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।

Kanwad Yatra 2022 पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण को लेकर रूकी कांवड़ यात्रा इस बार पूरी तैयारी के साथ शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा की तैयारियेां का जायजा लेने और मार्ग का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी देवेंद्र चौहान आज गुरुवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। दोनों अधिकारी लखनऊ से प्लेन द्वारा मेरठ के परतापुर स्थित हवाई पटटी पर आएंगे। जहां से कार द्वारा दोनों अधिकरी औघडनाथ मंदिर पहुंचेगे। वहां पर कुछ देर रूकने के बाद फिर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बार मंडलायुक्त सभागार में मंडल के पुलिस—प्रशासनिक अधिकारियेां के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी देवेंद्र चौहान के आगमन से पहले जिले के अधिकारी कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था बनाने के लिए दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जहां बुधवार को बैठक लेकर तैयारियेां की समीक्षा की वहीं दूसरी ओर कांवड़ कंट्रोल रुम नंबर भी जारी कर दिया। ये नंबर 0121—2667080 है। इस पर 24 घंटे किसी भी समस्या के लिए फोन किया जा सकता है। वहीं कांवड़ मार्ग पर मजिस्ट्रेटों की डयूटी भी लगा दी गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग में निर्माण कार्य के चलते या अन्य कारणों से पहले से लगते आ रहे शिविर के स्थान पर कोई समस्या है तो संबंधित एसडीएम, एसीएम से संपर्क करके उसके आसपास शिविर लगा सकते हैं। वहीं अलाधिकारियों के दौरे के मददेनजर एडीजी-आईजी ने भी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था देखी।