Meerut Bhuteshwar Mahadev जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है। श्रवण मास में भगवान शिव की पूजा का अपना विशेष महत्व है। कहते हैं कि पूरे साल अगर भगवान भोलेनाथ की पूजा नहीं की और इस एक महीने शिव पर जलार्पण भी कर दिया तो भी भगवान शिव अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। मेरठ में सावन की तैयारियां जोरों पर है। मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते सावन मास में मंदिरों में ताले ही लटके रहे। लेकिन आज जब कोरोना संक्रमण कम हो गया है और तो ऐसे में धार्मिक गतिविधियां भी तेज हो गई है।