बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। इस दौरान मौके पर मिले आधार कार्ड से उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। लापता युवकों की पहचान इनके आधार कार्ड से हुई है। जिसमें पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर, मेरठ। हर्ष गुर्जर पुत्र संजय निवासी काजीपुर, मेरठ। नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर, मेरठ और गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर, मेरठ हैं।