ये था मामला
31 मार्च की आधी रात के बाद हापुड रोड स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी में पुलिस-प्रशासन एवं कई अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से रखा पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट पकड़ा था। पुलिस ने याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान और मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 आरोपी बनाए थे। उसके बाद से ही याकूब कुरैशी फरार चल रहा है। उसके दोनों बेटे भी फरार हैं। जबकि पत्नी संजिदा बेगम को आंतरिम जमानत मिल गई थी।