मेरठ

Azadi ka Amrit Mahotsav : राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले एडीजी और आईजी ने किया रूट मार्च, चारों तरफ लहराया तिरंगा

Azadi ka Amrit Mahotsav इस समय मेरठ ही नहीं पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान की धूम मची हुई है। हर तरफ तिरंगा लहरा रहा है। हर हथ में तिरंगा लेकर लोग सड़कों पर रैलियों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज मेरठ पुलिस ने एडीजी मेरठ जोन के नेतृत्व में तिरंगा रूट मार्च निकाला। पुलिस द्वारा निकाले इस रूट मार्च में आईजी मेरठ,एसएसपी मेरठ और एसपी सिटी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2022, 2:14 PM IST
Azadi ka Amrit Mahotsav : राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले एडीजी और आईजी ने किया रूट मार्च, चारों तरफ लहराया तिरंगा
Azadi ka Amrit Mahotsav : राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले एडीजी और आईजी ने किया रूट मार्च, चारों तरफ लहराया तिरंगा

Azadi ka Amrit Mahotsav देशभर में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनपद मेरठ पुलिस द्वारा तिरंगा के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर तिरंगा रूट मार्च किया गया। इस रूट मार्च की कमाण्ड एडीजी मेरठ जोन मेरठ, आईजी मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, एसएसपी मेरठ द्वारा अलग-अलग टुकड़ियों के साथ की गई। एडीजी मेरठ जोन द्वारा आबूलेन, शिवचौक, हनुमान चौक, रजबन बाजार, लाल क्वार्टर, नैंसी चौपला, औघङ़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, वेस्ट एण्ड रोड, सदर बाजार में फोर्स की टुकड़ी के साथ रूट मार्च किया गया तथा थाना सदर बाजार पर पहुंचकर रूटमार्च का समापन किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा थाना सदर बाजार परिसर में स्थापित धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया।

बेगमपुल से शुरू होने वाले रूट मार्च की दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व आईजी मेरठ परिक्षेत्र मेरठ द्वारा किया गया। आईजी के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च बच्चा पार्क, ईव्ज चौपला, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा गांधी चौक, सूरजकुंड, हंस चौपला, पुलिस लाइन होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस श्रृंखला में बेगमपुल से दिल्ली रोड की तरफ निकाले जाने वाले रूट मार्च का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा किया गया। उन्होंने फोर्स के साथ सोतीगंज, भैसाली बस अड्डा, जली कोठी, छतरी वाला पीर, घंटाघर, वैली बाजार, कबाडी बाजार, शारदा रोड, गौरीपुरा, मेट्रो प्लाजा होते हुए केसरगंज होकर रूट मार्च निकाला। जो शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। इस दौरान सभी टुकड़ियों के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत गीत भी म्यूजिक सिस्टम से बजाये गये।

रूट मार्च में एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, क्षेत्राधिकारी कैंट, के अलावा छठी वाहिनी पीएसी के असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल हुए। रूट मार्च में थाना सदर बाजार, थाना देहली गेट, थाना कोतवाली, लालकुर्ती के साथ ही पुलिस लाइन से क्यूआरटी की टीम द्वारा रूट मार्च में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही छठीं वाहिनी पीएसी की टुकड़ी रूट मार्च में सम्मिलित हुई तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बल की आरएएफ टुकड़ी भी रूट मार्च में सम्मिलित हुई।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला