3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azadi ka Amrit Mahotsav: पदमश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी के गाए तरानों ने देशभक्ति से सराबोर किया माहौल

Azadi ka Amrit Mahotsav आज मेरठ में आजादी का अमृत महोत्सव 2022 के अंतर्गत जिला प्रशासन की तरफ से मुक्तिगाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पदमश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने आजादी के दौरान प्रतिबंधित किये गये गीतो के अलग रूप में प्रस्तुतीकरण कर नौजवानों में जोश भरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 11 Aug 2022, 9:02 PM IST

Azadi ka Amrit Mahotsav: पदमश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी के गाए तरानों ने देशभक्ति से सराबोर किया माहौल

Azadi ka Amrit Mahotsav: पदमश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी के गाए तरानों ने देशभक्ति से सराबोर किया माहौल

Azadi ka Amrit Mahotsav आजादी का अमृत महोत्सव 2022 के अंतर्गत आज बाईपास स्थित एक डीम्ड विवि के ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित मुक्तिगाथा कार्यक्रम का आायोजन किया गया। जिसमें पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी द्वारा प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में लोकगायिका द्वारा अंग्रेजो द्वारा प्रतिबंधित किये गये गीतो के माध्यम से स्वाधीनता के संघर्ष की गाथा को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया गया। उन्होने आजादी के रणबाकुरो को समर्पित राष्ट्रीय लोकगीत को गाकर श्रोताओं को अभिभूत किया। प्रस्तुत लोकगीतो की अभिनव प्रस्तुति को श्रोताओं द्वारा सराहा गया तथा राष्ट्रीयता का उद्घोष करते हुये लोकगायिका का समस्त जनमानस द्वारा सम्मान किया गया।


इस दौरान सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि प्रतिबंधित किये गये गीतो के अलग रूप में प्रस्तुतीकरण ने नयी परम्परा को जन्म दिया है। हम सबके लिए व हमारी आने वाली पीढी के लिए इस प्रकार के गीत प्रेरणास्त्रोत की भांति कार्य करेगे तथा प्रत्येक जनमानस में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करेंगे तथा देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदो की कुर्बानियो को अपने हृदय में संजोए रखते हुये राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखेंगे। कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत लगायी गयी विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किये जा रहे प्रयासांे की जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर लोकगायिका मालिनी अवस्थी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रा सैनानियो के जीवन परिचय पर लिखी गयी नमन ‘पुस्तिका का विमोचन किया गया।

यह भी पढे़ं : Har Ghar Tiranga Abhiyan : मेरठ में ये लोग नहीं मनाएंगे हर घर तिरंगा महोत्सव, कारण जान हो जाएंगे हैरान

कार्यक्रम के पश्चात् मालिनी अवस्थी सहित उनकी पूरी टीम को जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, पीडीडीआरडीए, डीपीआरओ, बीएसए सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश