मेरठ

Coronavirus: यूपी के इस जनपद के प्रत्येक चेकिंग प्वाइंट पर पीपीई किट से लैस हुई पुलिस, एडीजी ने कही बड़ी बात

Highlights एडीजी प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों को बांटी किट चेकिंग प्वाइंटों पर बाहरी लोगों की जांच हो सकेगी मेरठ जनपद के प्रत्येक चेकिंग प्वाइंट पर दी गई किट  
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 6:28 PM IST
meerut

मेरठ। गुरुवार को एडीजी प्रशांत कुमार ने बेगमपुल पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों को पीपीई किट बांटी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अब इस किट को पहनकर ही अपनी ड्यूटी करें। बता दें कि अब जिले में हर बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पीपीई किट से लैस होंगे। 24 घंटे पुलिसकर्मी किट पहनकर चेकिग करेंगे। चेकिंग के दौरान बाहरी लोगों की जांच करनी पड़ती है, इसलिए संक्रमण को रोकने के लिए पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनेगा। एडीजी ने विभिन्न थानों के एसओ ये किट प्रदान की।

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते जिले की सीमाएं पूरी तरह सील हैं। जनपद में सभी प्वाइंटों पर नाकेबंदी की गई है। कोई भी बिना अनुमति के आवाजाही नहीं कर सकता है। जिले के अंदर भी चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। बैरियर और बैरिकेडिंग लगाकर सील किया गया है। इन चेकिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर वाहन की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों को हर संदिग्ध व्यक्ति को भी रिसीव करना पड़ा रहा है, इसलिए कोरोना वायरस से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को पीपीई किट से लैस किया गया है।

महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को पीपीई किट दी गई है। सभी पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर ही बैरियर पर चेकिंग करेंगे। जिससे किसी व्यक्ति की जांच करते समय कोई परेशानी नहीं हो। सभी चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को पीपीई किट पहनकर ही ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे की ओर से पुलिसकर्मियों को किट बांटी गई है। एडीजी ने कहा कि पीपीई किट कोरोना वायरस से पुलिसकर्मियों का बचाव करेेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला