मेरठ। मेरठ जनपद में रोजाना कोरोना पॉजिटिव के मरीजों में इजाफा हो रहा है तो बुधवार को एक बार फिर राहत देने वाली खबर आयी है। दरअसल, मेडिकल कालेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के चार मरीजों को ठीक होने पर मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड से छुट्टी दे दी गई। अब कुल मिलाकर 13 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं। ठीक हुए ये चारों मरीज होम क्वारंटराइन में 14 दिन तक निगरानी में रहेंगे। चिकित्सकों ने एहतियात बरतने के लिए कहा है।