
मेरठ। जिले में कोरोना का प्रकोप रोजाना बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर चार लोगों में कोरोना के संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई। सीएमओ के अनुसार 103 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 तक पहुंच गया। साथ ही शहर के देहली गेट और सदर बाजार थाने के 55 पुलिसकर्मियों की जांच कराने के भी विभागीय अफसरों ने निर्देश दिए हैं। शनिवार को जली कोठी क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने वाले कोरोना पॉजिटिव आरोपी को इन दोनों थानों की हवालात में रखा गया था। एसपी सिटी डा. एएन सिंह के अनुसार दोनों थानों के प्रभारियों से सभी 55 पुलिसकर्मियों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि बढ़ते दिन के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। रोज नए नए मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर चार नए लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कुल 57 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है। इससे पहले सुबह भी दो लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। दोनो खरखौदा क्षेत्र के रहने वाले जमाती हैं।
शाम को मिले नए मरीजों में दो जाकिर कालोनी के रहने वाले हैं इसके अलावा दो महिलाएं हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब जांच की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है। 100 सैंपल टेस्ट के लिए तैयार हैं। बता दें कि जिले में कुल 64 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है जबकि 9 लोगों को इलाज के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। सीएमओ के अनुसार बाकी पीडि़तों का मेडिकल कॉलेज और सुभारती मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनकी रिपोर्ट भी संतोषजनक है।
Published on:
15 Apr 2020 10:38 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
