मेरठ

Meerut Police encounter: अधिवक्ता अंजलि गर्ग हत्याकांड के मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Meerut Police encounter: महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे शूटर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में शूटर रोहित के पैर में गोली लगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2023, 8:15 AM IST
Meerut Police encounter: अधिवक्ता अंजलि गर्ग हत्याकांड के मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
अधिवक्ता अंजलि गर्ग हत्याकांड के मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़

Meerut Police encounter: मेरठ में आज तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसने बुधवार को महिला अधिवक्क्त अंजली गर्ग की गोली मारकर हत्या की थी। अंजली गर्ग की हत्या के बाद शूटर रोहित फरार चल रहा था। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल शूटर से एक तमंचा बरामद किया है।

आज तड़के टीपी नगर थाना पुलिस की मोहकमपुर में अंजली गर्ग की हत्या के मुख्य शूटर रोहित उर्फ काकुल से मुठभेड़़ हो गई। बताया जाता है कि शूटर रोहित फरार होने की कोशिश कर रहा था।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने शूटर रोहित को रूकने का इशारा किया। लेकिन शूटर ने पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली अंजली गर्ग हत्याकांड के मुख्य शूटर रोहित को लगी। पुलिस ने घायल शूटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बुधवार को टीपी नगर के न्यू मेवला में महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग की सुबह उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वो दूध लेकर वापस घर लौट रही थीं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी यशपाल, नीरज और शूटर अनुज शामिल हैं। जबकि मुख्य शूटर रोहित, सुरेश भाटी और हथियार सप्लाइयर गोल्डी फरार हैं। पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान मुख्य शूटर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ आज तड़के हुई है। जिसमें अंजली गर्ग हत्याकांड का मुख्य शूटर रोहित पुलिस की गोली से घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि बाकी हत्यारोपी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Updated on:
10 Jun 2023, 8:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला