मेरठ

Meerut News: अधिवक्ता यौन शोषण मामले में नया मोड़- जिस युवती का अश्लील वीडियो वायरल वह पहुंची अदालत, दर्ज कराए बयान

meerut news: मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता पर लगाए गए यौन शोषण मामले में नया मोड आ गया है। अश्लील वीडियो वायरल वाली दूसरी युवती ने अदालत में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए है।  
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2023, 8:19 PM IST
crime_image.jpg

meerut news: मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता यौन शोषण मामले में नया मोड आ गया है। इस पूरे प्रकरण में जिस युवती की अश्लील वीडियो वायरल हुई और जिसको पुलिस तलाश रही थी। वह आज अपने वकील के साथ अदालत में उपस्थित हुई। अदालत में जज और अपने वकील के सामने युवती ने चौकाने वाला बयान दिया है।

जज को दिए अपने बयान में युवती ने कहा कि अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता को पैसा ऐंठने की साजिश के तहत फंसाया गया है। युवती द्वारा अदालत में दिए अपने बयान के मुताबिक बताया कि जिस किशोरी ने अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने पहले युवती से अधिवक्ता और भाजपा नेताओं को ब्लेकमेल करने की बात कही थी। युवती ने अदालत में कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। किशोरी ने अधिवक्ता को फंसाने के लिए यौन शोषण का आरोप और उसकी वीडियो वायरल करने की बात कही थी।

बता दें कि अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता पर एक किशोरी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिस युवती का अश्लील वीडियो वायरल किया गया था। उसको पुलिस तलाश रही थी। यौन शोषण का आरोप लगाने वाली किशोरी का अपहरण हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने दौराला क्षेत्र से बरामद कर लिया था। यौन शोषण का आरोप लगाने वाली किशोरी के 164 के तहत बयान अदालत में दर्ज हो गए थे।

वहीं पुलिस वीडियो वायरल वाली दूसरी युवती की तलाश कर रही थी। लेकिन आज युवती अपने अधिवक्ता हरिओम शर्मा के माध्यम से अदालत में पेश हुई और उसने जज के सामने अपने बयान दर्ज कराए। युवती के बयान दर्ज के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली किशोरी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अधिवक्ता और उनके दो भाजपा रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Updated on:
17 Jun 2023, 8:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला