31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut news: वरिष्ठ अधिवक्ता शारीरिक शोषण मामले में नाबालिग ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, भारी पुलिस फोर्स तैनात

मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग के बयान कोर्ट में दर्ज हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 16 Jun 2023, 11:35 AM IST

Meerut news: वरिष्ठ अधिवक्ता शारीरिक शोषण मामले में नाबालिग ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, भारी पुलिस फोर्स तैनात

वरिष्ठ अधिवक्ता शारीरिक शोषण मामले में नाबालिग ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Meerut News: मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता द्वारा शारीरिक शोषण और सेक्स टेप वायरल मामले में नाबालिग पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करा दिए गए हैं। इस दौरान पूरी कचहरी को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था। कोर्ट में जब पुलिस अपहत नाबालिग पीड़िता को लेकर पहुंची तो पहले से ही चारों ओर नाकेबंदी की गई थी।

पुलिस ने कोर्ट के चारों ओर रस्सी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। पुलिस को आशंका थी कि महिला अधिवक्ताओं का समूह पीड़ित नाबालिग पर हमला कर सकता है। इस कारण पुलिस पहले से चौकस दिखाई दी। पीडिता के बयान 164 के तहत स्पेशल सीजेएम कोर्ट में दर्ज हुए। बयान दर्ज करवाने के बाद पुलिस पीडिता को वहां से निकालकर सीधे नारी निकेतन ले गई। नारी निकेतन के चारों ओर पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। इस बारे में एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि अपहत नाबालिग को दौराला पुलिस ने बरामद कर लिया है। पीड़िता कि बयान अदालत में करवा दिए गए हैं।

ये था मामला
मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ एडवोकेट रमेश चंद्र गुप्ता पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसके बाद अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता ने बार एसोसिएशन के पद से इस्तीफा दे दिया था। इतना ही नहीं उनकी मेरठ बार एसोसिएशन से सदस्यता खत्म कर दी गई थी।

मेरठ बार ऐसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता पर उनके कार्यालय में कार्य करने वाली नाबालिग ने अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। नाबालिग ने मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को संबोधित एक शिकायती पत्र भेजा। जिस प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित एसएसपी मेरठ, उतर प्रदेश बार और आल इंडिया बार के पदाधिकारियों को भेजी है।

यह भी पढ़ें : Meerut News: नौचंदी मेले में बड़ा हादसा, एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रही बच्ची को कुचला

मामला हाईलाइट होने के बाद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको बदनाम करने की साजिश की जा रही है। बताया जाता है कि कुछ फोन रिकॉर्डिंग वायरल हुए हैं। जो कि आरोपी और अन्य युवतियाँ के बीच हुई बातचीत की बताई जा रही है। जिन में आरोपी अपने सम्बंध अन्य युवतियाँ के साथ होने की बात कबूल करते हुए अपनी ताकत का बखान कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश