31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: नौचंदी मेले में बड़ा हादसा, एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रही बच्ची को कुचला

Meerut News: मेरठ के नौचंदी मेला में देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात फुटपाथ पर सो रही एक बच्ची को एसयूवी ने कुचल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 16 Jun 2023, 8:30 AM IST

police_jeep.jpg

सहारनपुर पुलिस

Meerut News: मेरठ में इन दिनों नौचंदी मेला पूरे जोरों पर है। मेला नौचंदी में देर रात एक हादसा हो गया। जिसमें एक महीने की बच्ची को एसयूवी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इससे हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला।

घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। जहां नौचंदी के तिरंगा गेट के पास ये हादसा हुआ है। बताया जाता है कि एसयूवी चालक लापरवाही से गाड़ी पीछे हटा रहा था। पीछे फुटपाथ पर काफी लोग सोए हुए थे। जहां फुटपाथ पर ही एक महीने की बच्ची साहिबा भी सो रही थी। एसयूवी ने एक माह की बच्ची साहिबा कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।

लोगों ने शोर मचाया तो एसयूवी चालक ने उसमें ब्रेक लगाए। हादसे में बच्ची की मां बाल-बाल बची। हादसे के बाद एसयूवी चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने हंगामा करते एसयूवी सवार असद को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। वहीं रात में ही बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी निवासी फारुख पत्नी नगमा के साथ कई साल से मेरठ में रहता है। वह अपने परिवार के साथ भीख मांगकर पेट भरता है। वह नौचंदी मैदान में तिरंगा गेट के पास परिवार के साथ झुग्गी में रहता है। गुरुवार की रात गाजियाबाद का रहने वाला असद अपने परिवार के साथ नौचंदी मेला आया था।

यह भी पढ़ें : Weather Update: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से यूपी के इन जिलों में 6 डिग्री गिरा तापमान,देखें वीडियो

वह रात डेढ़ बजे तिरंगा गेट पर अपनी एसयूपी गाड़ी बैक कर रहा था। इसी दौरान उसने फुटपाथ पर सो रही बच्ची के ऊपर एसयूपी चढ़ा दी। बच्ची की मौत होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने असद की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के समय उसके परिवार के सदस्य के लोग भी एसयूपी में बैठे हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश