मेरठ

वेस्ट यूपी-एनसीआर में इतने घंटे बाद फिर होगी सावन की अच्छी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों ने जतार्इ संभावना, उससे पहले कुछ इलाकों में होगी हल्की बारिश  
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 2:06 PM IST
meerut
वेस्ट यूपी-एनसीआर में इतने घंटे बाद फिर होगी सावन की अच्छी बारिश

मेरठ। जुलार्इ के आखिर में वेस्ट यूपी-एनसीआर में तीन-चार दिन हुर्इ रिकार्डतोड़ बारिश के बाद इन इलाकों में गर्मी बढ़ गर्इ है। उमस के कारण लोग फिर बिना बिजली परेशानी झेल रहे हैं। सावन का महीना चल रहा है, इन चार दिनों को छोड़ दें तो बारिश वैसी नहीं हुर्इ, जैसी होनी चाहिए। मौसम वैज्ञानिकों ने अच्छी बारिश के लिए फिर संभावनाएं जतार्इ हैं, लेकिन उससे पहले कुछ जनपदों में हल्की बारिश के आसार भी हैं।

72 घंटे बाद होगी अच्छी बारिश

सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि पांच अगस्त के बाद ही वेस्ट यूपी-एनसीआर में सावन की फिर अच्छी बारिश के आसार हैं। उससे पहले मेरठ व आसपास के क्षेत्र छोड़कर वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों व एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि एेसा मेरठ में सिस्टम कमजोर होने की वजह से हो रहा है, लेकिन पांच अगस्त के बाद वेस्ट यूपी-एनसीआर में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।

बढ़ गर्इ उमस आैर तापमान

26 जुलार्इ से तीन से चार दिन हुर्इ लगातार बारिश के बाद वेस्ट यूपी-एनसीआर में मौसम में बदलाव आया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.0 डिग्री आैसतन है। अधिकतम आर्द्रता 78.0 फीसदी चल रही है। गर्मी आैर उमस बढ़ने से यहां के लोगों की परेशानी बढ़ गर्इ है, लेकिन उन्हें 72 घंटे अभी आैर इंतजार करना होगा।

Updated on:
4 Aug 2018, 2:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला