मेरठ

VIDEO: चालान कटने के बाद रोने लगा युवक, खुद ही बाइक गिराकर कर दी तोडफ़ोड़, पुलिसकर्मी हंसते हुए बनाने लगे वीडियो

Highlights रविवार रात बेगमपुल पर कटा था युवक का चालान युवक ने पुलिस से हाथ जोड़कर की थी विनती पुलिस के सामने ही बाइक को सड़क पर गिराया
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2019, 9:59 AM IST
meerut

मेरठ। रविवार की शाम एक बाइक सवार युवक के पास हेलमेट (Helmet) न होने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों (Traffic police) ने चालान (challan) काट दिया। युवक ने चालान न काटने की दुहाई दी। युवक ने कहा कि उसकी नौकरी चली गई है, वह बहुत परेशान है। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने रोया और गिड़गिडाया, यहां तक कि उसने पैर तक पकड़ लिए, लेकिन इसके बाद भी उसका चालान काट दिया गया। इसके बाद युवक ने जो किया, हैरत कर देने वाला था। युवक ने अपनी बाइक में तोडफ़ोड़ कर दी। उसने अपनी बाइक को पुलिस चौकी के सामने ही कई बार पटका। वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी खिलखिलाते रहे और अपने मोबाइल से युवक का वीडियो बनाते रहे। युवक अपनी बाइक को इधर-उधर उठाकर पटकता रहा और ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसका वीडियो बनाते रहे। किसी पुलिसकर्मी ने युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। मानवता को शर्मसार करते पुलिसकर्मियों ने युवक से ये पूछने की भी जहमत नहीं उठाई वो ऐसा क्यों कर रहा है। उल्टे पुलिसकर्मी युवक को ऐसा करते देख ठहाका लगाते रहे।

मोदीपुरम निवासी सुमित अपनी बाइक से बेगमपुल से निकलकर जा रहा था। इसी दौरान उसको ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए रोक लिया। युवक के पास हेलमेट नहीं था। युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसकी नौकरी चली गई है, वह बहुत परेशान है। युवक ने इस दौरान पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट की। इतना ही नहीं युवक पुलिसकर्मियों के पैरों पर भी गिर गया, लेकिन इसके बाद भी उसका चालान काट दिया गया।

इसके बाद युवक उग्र हो गया। उसने बेगमपुल पुलिस चौकी के सामने ही अपनी बाइक को सड़क पर नीचे गिरा दिया। उसमें तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। युवक की इस हरकत को देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसकी वीडियो बनाने लगे और ठहाके लगाने लगे। युवक ने सड़क पर अपनी बाइक उठाकर कई बार इधर-उधर उठाकर पटकी। लेकिन कोई पुलिसकर्मी युवक को रोकने के लिए आगे नहीं आया। अंत में युवक अपनी टूटी बाइक के पास बैठकर रोने लगा। युवक काफी देर तक रोता रहा। उसके पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने युवक को शांत करने की कोशिश की। युवक का कहना था कि वह बहुत परेशान है और उसकी नौकरी भी छूट गई है। उसने पुलिसकर्मियों से इसके बारे में बताया भी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला