23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र की राजनीति पर सपा और कांग्रेस ने कहा- भाजपा एक दिन इसका परिणाम जरूर भुगतेगी

Highlights सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा- देश की राजनीति को नुकसान पहुंचा सपा शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा- यह ताकत का दुरुपयोग है कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा- यह संविधान पर हमला  
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। महाराष्ट्र में शनिवार की सुबह से लेकर देर रात शाम तक जो कुछ हुआ, उस पर सपा और कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि यह संविधान से मजाक किया गया है, सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी ताकत का दुरुपयोग किया है। भाजपा आज जो कर रही है, उसका भुगतान वह एक दिन जरूर भुगतेगी।

यह भी पढ़ेंः प्रयागराज में हुई महंत की रहस्यमयी मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग, देखें वीडियो

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का कहना है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए। पत्र देने मात्र से बहुमत साबित नहीं हो जाता। भाजपा ने जो कुछ किया, उससे देश की राजनीति को नुकसान पहुंचा है। सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी का कहना है कि महाराष्ट्र में भाजपा ने ताकत का दुुरुपयोग किया है। संविधान का मजाक और उल्लंघन किया गया है। भाजपा आने वाले दिनों के लिए संदेश दे रही है। इसके परिणाम उसे खुद भुगतने पड़ेंगे। महाराष्ट्र से पहले भाजपा यह गोवा और कर्नाटक में भी कर चुकी है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेसी नेता बोले- भाजपा ने रात के अंधेरे में चोरों की तरह महाराष्ट्र में कर दी लोकतंत्र की हत्या

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला का कहना है कि भाजपा ने महाराष्ट्र में जो किया है, वह संविधान पर हमला है। इससे लोकतंत्र को खतरा है। भाजपा ने जबरदस्ती की सरकार बना ली है। भाजपा बहुत गलत संदेश दे रही है। अब परेड की बात सामने आयी है तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इसी बीच, महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी की गठबंधन वाली सरकार बनने पर भाजपाइयों ने जगह-जगह लड्डू बांटे और एक-दूसरे को खिलाकर खुशी जाहिर की।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग