मेरठ

Chandrayaan-3 landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर दंपती ने नवजात का नाम रखा विक्रम, ऐसे मनाई दोहरी खुशियां

Chandrayaan-3 landing successful News: चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में सफल लैंडिंग होने पर मेरठ में एक दंपति ने अपने नवजात बच्चे का नाम ही विक्रम रख दिया। दंपती ने कहा कि उनका बेटा देश के लिए खुशियां लेकर आया है।

2 min read
Aug 24, 2023
Chandrayaan 3 mission
चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद मेरठ में दंपति ने नवजात का नाम रखा विक्रम।

Chandrayaan-3 landing successful : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बुधवार को पूरे देश के अलावा विश्व की निगाहें टिकी हुई थीं। ऐसे में बुधवार की सुबह एक महिला ने बेटे ने जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद उसका नाम नहीं रखा गया। दंपती ने तय किया शाम को जब चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरेगा उसके बाद ही नवजात का नाम रखा जाएगा। जब चंद्रयान 3 शाम 06.04 बजे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कर गया तो दंपती ने अपने नवजात बेटे का नाम विक्रम रख दिया। इस तरह से दंपती के परिवार में दोहरी खुशी मनाई गई। दंपती का कहना है कि उन्होंने पहले सोच लिया था कि यदि चंद्रयान 3 अभियान सफल हुआ तो वे अपने बेटे का नाम विक्रम ही रखेंगे।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की खुशी में बुधवार को जन्में अपने बच्चे का नाम दंपती ने विक्रम रख दिया है। बच्चा एक निजी अस्पताल में पैदा हुआ है। बच्चे के पिता गौरव शर्मा और मां श्वेता शर्मा हैं। बच्चे के माता-पिता का कहना है कि बच्चे का जन्म बुधवार की सुबह 7:12 बजे हुआ। इसी दौरान उन्होंने सोच लिया था कि यदि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग करता है तो वे अपने बच्चे का नाम विक्रम रखेंगे।

चंद्रयान-3 की बुधवार शाम 06.04 बजे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है। चंद्रयान 3 की सफलता की खुशी पश्चिमी यूपी में भी लोगों ने मनाई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर जश्न दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान बारिश हो रही थी। लेकिन इसके बाद भी लोगों की खुशी में कोई कमी नहीं आई। बेटे का नाम विक्रम रखने वाले दंपती का कहना है कि उनके लिए यह दोहरी खुशी का दिन है।

मेरठ के विजय नगर के रहने वाले शर्मा परिवार के लिए बुधवार का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। परिवार में दो बेटियों के बाद सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर ईव्ज चौराहे पर स्थित जिंदल नर्सिंग होम में बेटे का जन्म हुआ। बेटे का जन्म होने पर उत्साहित शर्मा परिवार ने उसी समय तय कर लिया कि अगर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई तो वह बेटे का नाम विक्रम रखेंगे। शाम को चंद्रयान की सफलता के बाद माता श्वेता शर्मा, पिता गौरव शर्मा ने बच्चे का नाम विक्रम रखा दिया। बच्चे के पिता गौरव ने कहा कि विक्रम के चांद पर उतरने से जैसे दुनिया में देश का नाम हो रहा है उसी तरह उनका बेटा विक्रम बड़ा होकर देश का नाम करेगा। इसी कामना के साथ उसका नामकरण विक्रम किया है।

Published on:
24 Aug 2023 07:32 pm