मेरठ

तलाक देने के बाद पंचायत करके लगाई 20 हजार की कीमत, जानिए फिर क्या हुआ

नौ महीने पहले मेरठ की बेटी की शादी हुई थी दिल्ली शादी के बाद से पति दहेज के लिए करता था मारपीट मायके वालों ने दामाद के खिलाफ थाने में की शिकायत
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2019, 11:59 AM IST
meerut

मेरठ। नौ महीने पहले मेरठ की एक बेटी की शादी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। हाल ही पत्नी के मायके वाले उसका हालचाल लेने दिल्ली गए हुए थे तो पति ने उनके सामने ही उसे मारापीटा और उसे तीन तलाक बोल दिया। उनके विरोध करने पर पति नहीं माना। मायके वाले अपनी बेटी को मेरठ ले आए। इसके बाद समझौते के नाम पर पति पक्ष ने यहां पंचायत बुलाई और विवाहिता की 20 हजार कीमत लगा दी। इस पर मायके वालों ने अपने दामाद के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।

पंचायत का फैसला नहीं माना

लिसाड़ी गेट के फतेउल्लापुर की युवती की शादी नौ महीने पहले सीलमपुर दिल्ली के युवक से हुई थी। बताते हैं कि युवती के पिता ने शादी में दहेज दिया था, लेकिन पति और दहेज लाने की बात कहकर उनकी बेटी को मारता-पीटता था। आरोप है कि 14 अगस्त को मायके वालों के सामने ही पति ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। इस पर मायके वालों ने विरोध जताया तो पति ने नहीं माना। मायके वाले अपनी बेटी को अपने साथ मेरठ ले आए। शुक्रवार को बेटी के ससुराल वाले फतेउल्लापुर पहुंचे और समझौते की बात कहकर यहां पंचायत की। पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों ने मेहर की रकम 20 हजार और अन्य सामान वापस करने की बात कही।

मायके वालों ने की थाने में शिकायत

पंचायत में अपनी बेटी की 20 हजार कीमत व अन्य सामान की लगाई गई बोली से मायके वाले नाराज हो गए और उन्होंने कोई भी बात मानने से मनाकर कर दिया। मायके वालों ने पंचायत का विरोध करने के बाद लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कोई पंचायत होने से इनकार करते हुए शिकायत की जांच करके कार्रवाई करने की बात कही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला