मेरठ

पैसे इकट्ठे करके आैर रास्ता पूछती हुर्इ नौवी की छात्रा एसएसपी से शिकायत करने पहुंची!

छात्रा ने कहा- लड़का करता है परेशान, भाइयों के करता है मारपीट, हमें बचाआे दीदी  
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2018, 10:29 AM IST
meerut

मेरठ। यूपी में योगी राज में छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसकी शिकार बच्चियां भी हो रही हैं। छेड़छाड़ और दबंगई से परेशान नौवीं के एक छात्रा अपने छोटे भाइयों के साथ अपने स्कूली बैग लिए एसएसपी मंजिल सैनी से मिलने पहुँची। एसएसपी से मिलते ही बच्चों ने एक ही फरियाद की- दीदी, हमें बचा लो। एसएसपी ने इनसे पूछा कि यहां तक कैसे आए। बच्चों ने कहा कि किराए के लिए जेबखर्च के पैसे इकट्ठा करके लोगों से रास्ता पूछते-पूछते आपके पास आए हैं। दीदी, हमारी मदद करो। एसएसपी ने तुरंत संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं।

छात्रा ने सुनार्इ आपबीती

कंकरखेड़ा क्षेत्र की नौवी कक्षा की छात्रा अपने दो छोटे भाइयों के साथ स्कूली बैग लिए एसएसपी मंजिल सैनी के यहां पहुंची। इन बच्चों में एक 9वीं की छात्रा थी और बाकी उसके दो छोटे भाई। छात्रा ने आंखों में आंसू भरकर एसएसपी को अपनी आपबीती बतानी शुरु की। उसने बताया कि शिवा नाम का एक गुंडा उसे स्कूल आते-जाते छेड़ता है। हाथापाई करता है। छात्रा ने बताया कि उसने पिता को अपने साथ हो रही वारदात की जानकारी दी। पिता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने पहल करके आरोपी के साथ पीड़ित परिवार से माफी कराके सुलह करा दी। छात्रा ने बताया कि माफी लेने की बावजूद भी वह उसे परेशान कर रहा है।

अब थप्पड़ भी मारते हैं

एसएसपी को आपबीती सुनाते समय उसकी आंखों में आंसू रुक नहीं रहे थे। छोटे भाइयों ने एसएसपी को यह भी बताया कि अब तो शिवा और उसके साथी केवल छेड़छाड़ ही नही करते, बल्कि उन्हें कभी भी थप्पड़ मार देते हैं। बहन को गालियां देते है और घर में पत्थर भी फेंकते हैं। एसएसपी ने बच्चों की फरियाद सुनकर थानेदार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा है कि आरोपी युवक व उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की जाएगी।

देखें वीडियोः Shivratri being celebrated with fame

देखें वीडियोः Member of the D 50 gang of Loni's arrested Crooks

Updated on:
16 Feb 2018, 10:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला