2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING : बहन से छेड़छाड़ पर सरेआम चाकू से काटा पेट : लोग मदद की बजाय देखते रहे तमाशा

राजसमंद में धोखे से बाइक पर बिठा लाए थे तीन किशोर

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद. शहर के 50 फीट रोड पर कमल तलाई के पास चलती बाइक पर खींचतान में बाइक के साथ सभी नीचे गिर पड़े, तभी ताबड़तोड़ किशोरों ने एक युवक का पेट काट दिया, जिससे उसकी आंते बाहर निकल आई। गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों को पकड़ लिया। प्रथम दृष्टया बहन से छेड़छाड़ करने पर चाकू घोंपने की वारदात कबूल की है। घटना के बाद समूचे शहर में सनसनी फैल गई और ऐतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार देवली निवासी उदयलाल (20) पुत्र सोहनलाल गमेती को बाइक पर बिठा कर तीन अपचार 50 फीट रोड पर टीवीएस चौराहे की तरफ जा रहे थे, तभी कमल तलाई चौराहे के पास खींचतान से असंतुलित होकर बाइक नीचे गिर पड़ी। तभी ताबड़तोड़ किशोरों ने चाकू से पेट काट डाला, जिससे उदयलाल के पेट की आंते बाहर निकल आई। बाद में उसे ऑटो से आरके जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर चाकू वार कर भागते हुए एक किशोर को एकत्रित भीड़ ने पकड़ कर धुनाई कर डाली। बाद में पुलिस पकड़ ले गई।


बहन से छेड़छाड़ की द्वेषता
बताया कि बहन को छेडऩे की द्वेषता के चलते एक किशोर ने दो अन्य किशोरों का सहयोग लते हुए उदयलाल को सबक सिखाने का षडय़ंत्र रचा। इसके तहत तीनों किशोर बाइक लेकर निकले और किसी बहाने उदयलाल को बाइक पर बीच में बिठा कर राजसमंद ले आए। चलती बाइक पर चारों के बीच खींचतान चल रही थी और उसी दौरान कमल तलाई के पास बाइक स्लीप होने से चारों गिर पड़े।


बचाया नहीं, तमाशा देखते रहे लोग
चाकू से युवक का पेट काटने से आंतें बाहर निकल आई और युवक रोता, बिलतखता व तड़पता रहा, मगर लोग तत्काल अस्पताल पहुंचाने की बजाय सिर्फ तमाशा देखते रहे। खौफनाक घटना के बावजूद कुछ लोग फोटो, वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। हालांकि बाद में एक युवक ने मानवता दिखाते हुए अकेले ही तड़पते युवक को ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। मददगार युवक भी पूरी तरह खून से लथपथ हो गया।