मेरठ

दो सगी बहनों की रहस्यमयी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां के बच्चों की जांच की तो पकड़ लिया माथा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जांच की
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2018, 4:08 PM IST
meerut
दो सगी बहनों की रहस्यमयी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां के बच्चों की जांच की तो पकड़ लिया माथा

मेरठ। दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला आजाद नगर में रहस्यमय बीमारी से दो बच्चियों की हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। चिकित्सा विभाग की टीम सरधना पहुंची और घर-घर जाकर बीमारी की जांच की तो हैरत में पड़ गर्इ। इसके बाद यहां टीकाकरण आैर रोगियों की जांच कर दवाइयां वितरित का अभियान चला।

दो सगी बहनों की हुर्इ थी मौत

बता दें कि नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी आस मोहम्मद की 13 वर्षीय पुत्री साजिया को बुखार हुआ, जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सक से शुरू कराया। शाम होने के साथ दूसरी बेटी 9 वर्षीय अमरीन को भी बुखार की चपेट में आ गई। दोनों बेटियों को दवाई दिलाई गई, लेकिन आराम नहीं मिला। जिसके बाद उनके गले में सूजन आने शुरू हो गई। उपचार के चलते बुधवार की रात लगभग नौ बजे बड़ी बेटी साजिया की मौत हो गई, गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे छोटी बेटी अमरीन की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में डिप्थीरिया बीमारी की संभावना के चलते लोगों में दहशत फैल गई थी। लोगों ने मोहल्ले में चिकित्सकीय शिविर लगाए जाने और बुखार से पीड़ित रोगियों की जांच कराए जाने की मांग की थी।

117 रोगी बच्चे चिन्हित किए

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और सीएमआे के निर्देश के बाद टीम मोहल्ला आजाद नगर पहुंच गई। चिकित्सकों की टीम ने घर-घर जाकर बच्चों की जांच की और 117 रोगी चिहिन्त किए। इसमें से 29 का टीकाकरण किया गया। टीम में डॉ. नवीन कुमार, डॉ. आशीष ने रोगियों का परामर्श कर परीक्षण किया। जिसने बुखार, खांसी, नजला, खुजली आदि के रोगी रहे। जिन्हे दवाइयां वितरित की गयी। इस अवसर पर डॉ. लुकमान, मुकेश चंद शर्मा, दिलीप कुमार, रेशमा राजपूत, बुशरा, मुस्कान, हाजी तहसीन कुरैशी, सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीराम प्रेमी ने बताया कि मोहल्ले में टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया है। बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए है। उन्होंने बताया कि समय रहते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारी पर काबू पा लिया।

Published on: