एसएसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान उन थानों को विशेष नसीहत दी जिन थानों में अपराधों का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है। इनमें थाना नौचंदी, मेडिकल, भावनपुर, लिसाडीगेट, ब्रहमपुरी, मवाना, सरधना, जानी, सरूरपुर आदि प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि अगली क्राइम मीटिंग में नसीहत नही दी जाएगी सीधे कार्रवाई की जाएगी।