मेरठ

Vegetable Price Hike: सब्जियों के दाम में लगी आग, टमाटर के बाद प्याज और बैगन की कीमतें आसमान पर

Vegetable Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब लोगों की सब्जियों की कीमत में भी आग लग रही है। हालात ये हैं कि आम आदमी की रसोई से टमाटर तो दूर हो गया है इसके साथ ही प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों ने इससे भी दूरी बनानी शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2021, 11:13 AM IST
vegetable_price_hike.jpg

Vegetable Price Hike: मेरठ जिले की सब्जी मंडियों दिल्ली रोड और लोहिया नगर में लोगों की भीड़ कम देखी जा रही है। कारण सब्जियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से लोगों ने इनसे भी दूरी बनानी शुरू कर दी है। हालात ये हैं कि टमाटर के दाम इस समय 80-90 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं, तो वहीं प्याज भी 60-70 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है।

बैगन दिखा रहा है समय तेवर

बैगन के दाम इस समय 60 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंचे हैं। हरी मटर भी इतरा रही है और यह 260 रुपये किलो बिक रही है। लहसुन भी 160 रुपये किलो है। कुल मिलाकर आम लोगों की थाली से सब्जी दूर हो रही है। लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर वो खाए क्या। एक सप्ताह पहले तक राहत पहुंचा रही सब्जियों ने आंखें तरेर ली हैं।

बारिश की वजह से सप्लाई हुई है प्रभावित

बताया जा रहा है कि मानसून में हुई जोरदार बारिश की वजह से बाहर से आ रही सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हुई है। जिसके कारण सब्जियों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए हैं। हरी सब्जियों के साथ- साथ प्याज और टमाटर के दाम में भी काफी इजाफा हो गया है। सब्जियों की महंगाई से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। व्यापारियों से बात की तो फुटकर विक्रेताओं ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में हुई भारी बारिश की वजह से सब्जियों की आवक घटी है। मांग अधिक होने से इनकी कीमत में इजाफा हुआ है।


फुटकर सब्जी विक्रेता दिलीप ने बताया कि मेरठ में हरी सब्जियों की सप्लाई दूसरे जिलों और राज्यों से होती है। मानसून में हुई लगातार बारिश के कारण सब्जियों की फसल खराब हुई है। जिस वजह से इसका असर उत्पादन में पड़ा है। अभी हरी सब्जियां दूसरे राज्यों से आ रही हैं। जिस वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए है। उन्होंने ये भी बताया कि आने वाले दिनों में अभी एक महीने तक सब्जियों के दाम में कोई अंतर आने वाला नहीं है यानी अभी और भी बढ़ सकते हैं दाम।


एक नजर में सब्जियों के दाम रुपए में
सब्जी - अब - पहले
टमाटर – 80-90 30 -40
भिंडी - 40 - 30
अरवी - 50 - 40
खीरा - 50 - 40
कुंदरु - 40 - 30
बंद गोभी - 50 - 40
बैगन - 60 - 40
लौकी - 30 - 20
चुकंदर - 60 - 40
अदरक - 60 - 50
मिर्च - 40 - 30
परवल - 80 - 60
हरी मटर – 240 - 200


सब्जियों की आवक भी कम हो गई है। इस वजह से सब्जियों के दाम में उछाल आया है।

BY: KP Tripathi

Updated on:
13 Oct 2021, 11:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला