2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखीमपुर खीरी कांड: दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ का हुआ आयोजन

किसानों के कहा कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा इस दौरान हवन यज्ञ के दौरान दर्जनों किसान मौजूद रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 12 Oct 2021, 4:43 PM IST

shamli_kisan.jpg

शामली. लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों, शहीद पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए शामली के अग्रसेन पार्क में दर्जनों किसानों ने हवन यज्ञ कर मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दर्जनों किसान मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें : अच्छे कपड़े पहन स्कूटी से करते थे रेकी, कार से चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

कई किसानों और पत्रकार की हुई थी मौत
बीते दिनों लखीमपुर खीरी में भाजपा नेताओं की गाड़ी से कई किसान व पत्रकार की मौत हो गई थी। जिसको लेकर लगातार किसान आलोचना कर रहे हैं। मंगलवार को शामली के अग्रसेन पार्क में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के अगवाई में दर्जनों किसानों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए हवन यज्ञ कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया।

सरकार को नहीं है किसानों की चिंता

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि 10 माह से ऊपर बीत चुके हैं किसान धरना दे रहे हैं, सरकार को कोई भी चिंता नहीं है। आगे कहा कि जब तक भाजपा नेता अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देता तब तक ऐसे ही आंदोलन जारी रहेंगा। इसके अलावा हवन यज्ञ के बाद कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी और आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी। जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा इस दौरान हवन यज्ञ के दौरान दर्जनों किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पहले कोरोना टेस्ट कराओ फिर मिलेगी वायरल बुखार की दवा

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश