2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छे कपड़े पहन स्कूटी से करते थे रेकी, कार से चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ये दोनों पिछले कई साल से सफेदपोश बनकर सोसाइटी व सेक्टरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 12 Oct 2021, 4:33 PM IST

noida_ps_20.jpg

नोएडा. पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने चोरों के एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश अच्छे कपड़े पहन स्कूटी से जाकर बंद फ्लैटों की रेकी करने के बाद कार से आकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 12.5 लाख रुपये की नकदी, लाखों की जूलरी समेत स्कूटी और कार बरामद की है। इन बदमाशों ने नोएडा और एनसीआर के इलाकों में 24 से ज्यादा चोरियां की हैं।

यह भी पढ़ें : पहले कोरोना टेस्ट कराओ फिर मिलेगी वायरल बुखार की दवा

पढ़े लिखें हैं दोनों चोर
पुलिस की गिरफ्त आए सिद्धार्थ मेहरोत्रा और योगेश शातिर किस्म के चोर है। जिन्हें कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने तड़के चेकिंग के दौरान सेक्टर-25 के पास से गिरफ्तार किया। सिद्धार्थ एनिमेशन में डिप्लोमा किया हुआ है और योगेश ग्रेजुएट है।

स्कूटी से करते थे रेकी, कार से देते थे वारदात को अंजाम
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ये दोनों पिछले कई साल से सफेदपोश बनकर सोसाइटी व सेक्टरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। सबसे पहले ये सोसाईटी में स्कूटी से रेकी करते है और फिर जिस घर मे इन्हें ताला लगा या फिर अंधेरा मिलता है, उस घर की ये गेट पर लगी घंटी को बजाते है। जब अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिलता है तो ताला तोड़कर या किसी और जरिये से अंदर प्रवेश कर जाते है। उसके बाद तसल्ली से चोरी करते थे। फिर जूलरी व कैश लेकर आसानी से कार में बैठकर भाग जाते थे।

दोनों पर दर्ज हैं कई मुकदमें
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि हाल के महीनों में इन लोगों ने कोतवाली सेक्टर-20 सहित आसपास में आठ से अधिक चोरी की थी। गिरफ्तार सिद्धार्थ पर 4 और योगेश पर 15 केस दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज और चोरी हुई सोसाइटियों के मेड, चालक व अन्य कर्मचारियों का सत्यापन कराया। इसके बाद पुलिस इस गिरोह तक पहुंच पाई।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी यूपी पर मंडराने लगा बिजली संकट, नहीं टला कोयला संकट तो शहरों में हालात होंगे खराब