मेरठ

राम रहीम को सजा मिलने के बाद आश्रम में फिर हुआ ऐसा काम कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

कोर्ट का फैसला आने के बाद सेवादारों ने की थी सुरक्षा की मांग  
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2019, 12:40 PM IST
meerut
राम रहीम को सजा मिलने के बाद आश्रम में फिर हुआ ऐसा काम कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

मेरठ। यौन शोषण के मामले में कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे बाबा राम रहीम के आश्रमों की बेशकीमती जमीनों पर अब कुछ लोगों की निगाह है। मेरठ-बागपत रोड स्थित बरनावा में डेरा सव्चा सौदा के नाम से बाबा राम रहीम का आश्रम है। हालांकि आश्रम के सेवादारों ने कोर्ट का फैसला आने के बाद आश्रम के आसपास पुलिस तैनात की मांग की थी।

आश्रम में आग लगाने की कोशिश

जिसे अधिकारियों ने मान लिया था, लेकिन पुलिसबल के हटते ही फिर से अराजकतत्वों ने डेरा में आग लगाने की कोशिश की। जिसके कारण डेरा पर खडे़ एक पुराने ट्रक में भीषण आग लग गई। देर रात संदिग्ध हालात में आग लगने की घटना से डेरा में हड़कंप मच गया। डेरा के सेवादारोां ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम और फायर विभाग को दी। डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में आग लगने की सूचना के बाद मेरठ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आनन-फानन में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आश्रम में खड़ी एक कार और ट्रक के अलावा अन्य काफी सामान राख में तब्दील हो गया था। जानकारी के बाद पहुंचे आश्रम के सेवादारों ने आग लगने को लेकर पूछे गए सवालों से किनारा कर लिया। वहीं दबी जबान में कुछ लोगों पर आश्रम की जमीन पर कब्जा किए जाने के प्रयास का आरोप भी लगाया। हालांकि आग किस कारण लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन इसके पीछे आश्रम पर कब्जे का प्रयास करने वाले लोगों का हाथ होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि आश्रम के सेवादारों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

बेशकीमती है सच्चा सौदा की जमीन

बताते चले कि डेरा सच्चा सौदा की जमीन बेशकीमती है। इस जमीन पर आश्रम बना है वह हाइवे के किनारे बसी हुई हैं। वहीं उसके सामने ही महाभारत कालीन बरनावा का लाक्षागृह भी है। डीआर्इजी अखिलेश कुमार ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि बरनावा जिला बागपत का हिस्सा है, लेकिन वह मेरठ से अधिक नजदीक है।

Updated on:
19 Jan 2019, 12:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप