मेरठ

बड़ी खबरः पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने पर शासन की आेर से इस अफसर को मिली यह सजा

ट्रेड यूनियन के आंदोलन के दौरान बैठक कराने आैर नारेबाजी करने पर दी गर्इ सजा  

2 min read
Jan 26, 2019
बड़ी खबरः पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने पर शासन की आेर से इस अफसर को मिली यह सजा

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करना मेरठ के एक अफसर को महंगा पड़ गया। शासन ने इस मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद कार्रवार्इ करने के आदेश दिए। पूरा मामला नौ जनवरी को ट्रेड यूनियन आंदोलन के दौरान वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर में बैठक कराने आैर उस बैठक में माइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर वित्त मंत्री अरुण जेटली का नाम लेकर नारेबाजी करने को लेकर है। बैंक के चेयरमैन की संस्तुति पर सचिव ने वरिष्ठ बैंक शाखा प्रबंधक को निलंबित करते हुए कारण बताआे नोटिस जारी किया है।

नौ जनवरी को हुर्इ थी बैठक

नौ जनवरी को ट्रेड यूनियन आंदोलन के दौरान वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महिपाल सिंह ने बैंक परिसर में बैठक का आयोजन कराया था। इस बैठक को लेकर अनुमति नहीं ली गर्इ थी। आरोप है कि इस बैठक के दौरान महिपाल सिंह ने माइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर वित्त मंत्री अरुण जेटली का नाम लेकर अमर्यादित भाषा में जमकर नारेबाजी की थी। इसी दौरान किसी ने महिपाल का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था। सूत्रों की मानें तो इस मामले की जानकारी बैंक प्रबंधन को उसी दिन मिल गर्इ थी, लेकिन पूरे मामले को वह दबाए रहा, लेकिन जब मामला शासन तक पहुंचा तो वहां से वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराते हुए कार्रवार्इ के निर्देश जारी हुए। शासन से निर्देश मिलने के बाद बैंक के चेयरमैन मनिन्दर पाल सिंह ने इस मामले में कार्रवार्इ की संस्तुति की। बैंक के चेयरमैन मनिन्दर पाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद इस मामले की जांच करार्इ गर्इ। महिपाल सिंह वीडियो में स्पष्ट रूप से अर्मयादित नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं, इसलिए उन पर कार्रवार्इ की संस्तुति की।

Published on:
26 Jan 2019 10:10 am
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड