मेरठ

मुस्लिम प्रदर्शनकारियों को देश छोड़कर जाने को कहने वाले एसपी पर ओवौसी ने दिया बड़ा बयान

20 दिसंबर को प्रदर्शन से पहले की है घटना गस्त के दौरान एसपी ने दिया था विवादित बयान

2 min read
Jan 01, 2020

मेरठ. 20 दिसंबर को मेरठ में हुई हिंसा से पहले काली पट्‌टी बांधकर CAA और NRC के खिलाफ विरोध कर रहे युवकों को पाकिस्तान परस्त बताने और देश छोड़कर जाने की बात कहने का मामला गरमाता जा रहा है। विवादित बयान देने वाले मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह पर अब ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)ने बड़ा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने बिहार के बिहार के किशनगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश नारायण से सवालिया लहजे में पूछा कि 'एसपी साहब, हिंदू-मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी? इसके बाद ओवैसी ने कहा कि आपको हमारी कुर्बानी याद नही आई? कितने जूल्म हमपर और मुसलमानों पर हो, लेकिन हम या देश का कोई मुसलमान भारत छोड़कर नहीं जाएंगे। यह देश हमारा है।'


गौरतलब है कि मेरठ के एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट प्रदर्शन करने वाले लोगों को धमकाने के साथ ही आपत्तिजनक तरीके से चेतावनी भी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में काली पट्टी बांधकर गली में खड़े लोगों पर एसपी सिटी भडक़ते हुए कह रहे हैं कि यहां नहीं रहना तो पाकिस्तान चले जाओ। खाते यहां के हो और गाते वहां के हो। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल की जा रही है। इस वीडियो में एसपी इस कदर गुस्से में थे कि जाते-जाते वहां खड़े लोगों को भी धमकी दे गए कि तुम लोग भी कीमत चुकाओगे। गुस्सा इस कदर था कि लौटकर वापिस आए और फिर वहां खड़े लोगों को धमकाते हुए कहा कि बता देना #### को, इस गली को ठीक कर दूंगा। एक-एक घर एक एक आदमी को जेल भेज दूंगा मैं, सबको बर्बाद करके रख दूंगा, बता देना। कुल मिलाकर एसपी उत्तेजना में अपनी भाषा पर भी नियंत्रण नहीं रख पाए और खुद ही उत्तेजित शब्दों का प्रयोग करते चले गए। उनकी यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब मेरठ में लोग प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद मेऱ्ट में जमकर बवाल हुआ और तब कई गाड़ियां फूंक दी गई थी।

हालांकि, इसके बाद एसपी ने अपनी सफाई में कहा ता कि कुछ शरारती तत्व गली में पुलिस को देखकर पड़ोसी देश के पक्ष में नारे लगाने लगे थे, इसके बाद मैंने कहा था कि अगर उस देश से इतना ही प्यार है तो वहां चले जाओ।

Published on:
01 Jan 2020 12:21 pm
Also Read
View All