मेरठ

यूपी के इस शहर से जल्दी शुरू होगा हवाई सफर, 50 सीटर विमान भरेंगे उड़ान

Highlights एएआई के नोडल अधिकारी ने उड़ान शुरू करने का जताया भरोसा पहले चरण में दी गई 284 एकड़ जमीन पर काम में आयी तेजी मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ानें हैं प्रस्तावित
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 5:56 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ (Meerut) से हवाई सफर (Air Travel) शुरू होने की उम्मीदें अब आकर ठोस हुई हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यहां से पहले लखनऊ (Lucknow) और प्रयागराज (Prayagraj) के लिए हवाई सफर हो सकेगा। यहां से पहले चरण में 50 सीटर विमान (50 Seater Aircraft) उड़ान भरेंगे। दरअसल, एमडीए (MDA) ने प्रशासन को जो सुपर इंपोज प्लान (Superimpose Plan) दिया था, उसमें पहले चरण में दी जाने वाली 284 एकड़ भूमि पर कार्य तेज कर दिया गया है। इससे अलग एयर अथाॅरिटी आफ इंडिया (AAI) के नोडल अधिकारी संत कुमार ने भी सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय से मुलाकात की है। अब इसमें एएआई ही अगला कदम उठाएगा।

एमडीए के सुपर इंपोज प्लान के अंतर्गत हवाई अड्डे के लिए चिन्हित की गई भूमि के लैंडयूज की जानकारी दी गई। प्लान में हवाई अड्डे के लिए आने वाली जमीन का लैंडयूज बदला जाएगा। इसे बदलने से पहले शासन की ओर से अधिग्रहण शुरू किया जाएगा। एमडीए के प्लान के अंतर्गत मौजूदा हवाई पट्टी के साथ कृषि, इंडस्ट्री, आवासीय, पार्क आदि की जमीन को चिन्हित किया गया है। शासन को यह प्लान भेजने के बाद एएआई इस पर स्टडी करेगा। इसमें वन विभाग की ओर से भी 12 हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। एएआई के नोटल अधिकारी संत कुमार ने बताया कि सुपर इंपोज प्लान पर स्टडी की जाएगी। इसमें हम देखेंगे कि जहां हमने जमीन मांगी थी, क्या वहां जमीन दी जा रही है। इससे हवाई उड़ान के समय दिक्कतें नहीं झेलनी पड़े। पहले शासन जमीन देगा, उसके बाद एएआई काम शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि हम मेरठ में हवाई अड्डा शुरू करने के लिए तैयार हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला