मेरठ

Gotskar Akbar Banjara Encounter : विकास दुबे एनकाउंटर की तर्ज पर असम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए इनामी गोतस्कर सगे भाई

Gotskar Akbar Banjara Encounter दो लाख के इनामी गो तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। गो तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान का मेरठ से लेकर बांग्लादेश तक गोतस्करी का कारोबार फैला हुआ था। अकबर कई सौ करोड रुपये की संपत्ति का मालिक भी बताया जा रहा है। असम पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे गए गोतस्कर अकबर के ऊपर पूर्वोत्तर राज्यों में भी मुकदमें दर्ज थे।

2 min read
Apr 19, 2022
Gotskar Akbar Banjara Encounter : विकास दुबे एनकाउंटर की तर्ज पर असम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए इनामी गोतस्कर सगे भाई

Gotskar Akbar Banjara Encounter असम पुलिस ने यूपी में हुए बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर की तर्ज पर ही दो लाख के इनामी गोतस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को मुठभेड़ में मार गिराया। गोतस्कर अकबर बंजारा को कुछ दिन पूर्व ही मेरठ एसओजी और थाना फलावदा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मेरठ पुलिस ने दोनों गोतस्करों के गिरफ्तार होने की जानकारी असम पुलिस को दी थी। जिस पर असम पुलिस दोनो गोतस्कर भाइयों को अपने साथ असम ले गई थी। आज कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों गो तस्कर भाइयों ने भागने की कोशिश की। जिसमें असम पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो लाख का इनामी गोतस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान ढेर हो गए।


ऐसे चढ़े थे दोनों भाई पुलिस के हत्थे
फलावदा पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक संदिग्ध ट्रेलर ट्रक के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया था। ट्रक में सवार फलावदा निवासी बाबू और पंजाब निवासी रंजीत ने बताया कि अकबर, सलमान और शमीम फरार हो गये हैं। बाद में पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया था। अकबर पर असम और पूर्वोत्तर राज्यों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की जांच में पता चला था कि अकबर बंजारा असम से दो लाख का इनामी है। वहां पर उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। सूचना पर गत गुरुवार पहुंची असम पुलिस गो तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को जेल से असम ले गई थी। वहीं स्थानीय पुलिस को दो लाख रुपये इनाम की राशि सौंपी गई थी।

मेरठ से भेजते थे अवैध तरीके से पशु
गोतस्कर अकबर और उसका भाई सलमान मेरठ और आसपास के जिलों से गोवंश को असम और पूर्वोत्तर राज्यों में भेजते थे जहां पर इन पशुओं को काटकर उसका मीट पूर्वोत्तर राज्यों से लगे दूसरे देशों में भेजा जाता था। मारे गए इनामी गोतस्करों का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था। यही कारण है कि दशकों से गोतस्करी के कारोबार में लिप्त अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान ने करोडों रूपये की संपत्ति अर्जित कर ली थी।

Published on:
19 Apr 2022 07:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर